हिमाचल सरकार ने टैक्सी किराये में बढ़ोतरी की है। अब गैर जनजातीय क्षेत्रों में 6 सीटर टैक्सी कैब में सफर करने पर 13.14 रुपये प्रति किलोमीटर के हिसाब से किराया वसूला जाएगा, जबकि जनजातीय क्षेत्रों में यह किराया 14.01 रुपये प्रति किमी होगा।
विज्ञापन
2 of 6
इससे पहले गैर जनजातीय क्षेत्रों में 6 सीटर टैक्सी कैब में 8.74 रुपये और जनजातीय क्षेत्रों में 9.61 रुपये प्रति किमी किराया था। सरकार ने बुधवार को इसकी अधिसूचना जारी की है। प्राकृतिक आपदा के दौरान अगर रास्ता बंद होता है तो बंद अवधि का किराया नहीं वसूला जा सकेगा।
विज्ञापन
3 of 6
टैक्सी गैर जनजातीय क्षेत्र टैक्सी भाड़ा जनजातीय क्षेत्र का भाड़ा (प्रति किमी रुपये में)
मैक्सी कैब 8 सीटर पहले - 10.43 अब - 14.83 पहले - 11.47 अब -15.87
9 से 12 सीटर पहले - 14.18 अब - 18.58 पहले - 15.60 अब - 20.00
4 of 6
रात 11 से सुबह 6 बजे तक (प्रति किमी रुपये में)
साधारण टैक्सी पहले - 110 अब - 200
9 से 12 सीटर पहले - 150 अब - 250
विज्ञापन
5 of 6
आठ घंटे किराये के लिए ली गई टैक्सी का रेट
सरकार ने आठ घंटे किराये पर टैक्सी लेने के लिए भी किराया फिक्स किया है। यह किराया 2000 रुपये से 3 हजार रुपये तक निर्धारित किया है। पहले यह किराया 4 और साढ़े पांच रुपये प्रति किमी था।
10 किलोमीटर आने-जाने के लगेंगे 300 रुपये
प्रदेश में गैर जनजातीय क्षेत्रों में अगर किसी सवारी ने 10 किमी तक आना-जाना हो तो उसे 200 रुपये चुकाने होंगे। 20 किमी के लिए 300 रुपये किराया निर्धारित है। जनजातीय क्षेत्रों में 10 किमी आने-जाने के 220 और 20 किमी के 330 रुपये लगेंगे।