फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम में नेता-अभिनेता लगाएंगे चौके-छक्के

Sat, 08 Apr 2017 09:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
विज्ञापन
1 of 6
धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम में 10 दिनों के भीतर एक और क्रिकेट मैच का गवाह बनने जा रहा है। यह क्रिकेट मैच किसी अंतरराष्ट्रीय टीमों के बीच नहीं बल्कि बॉलीवुड के सितारों और विभिन्न पार्टियों से संबंध रखने वाले सांसदों की टीमों के बीच होगा। इस मैच में दोनों टीमें एक दूसरे को हराने के लिए नहीं बल्कि टीबी को 2025 तक देश से खत्म करने के लिए खेलेंगी। टीबी के कारण भारत में रोज 1400 लोगों की मौत होती है। यह आंकड़ा पूरे साल में 5 लाख के आंकड़े को छूता है।
विज्ञापन

2 of 6
भारत में विश्व की 18 प्रतिशत जनसंख्या है लेकिन पूरे विश्व के 27 प्रतिशत टीबी मरीज देश में है और पूरे विश्व में टीबी से होने वाली मौतों में 34 प्रतिशत मौतें भारत में होती है। धर्मशाला भारत को 2025 तक टीबी मुक्त बनाने के लिए आयोजित पहले शिखर सम्मलेन की मेजबानी करेगा। इस दो दिवसीय शिखर सम्मलेन में अनेक केंद्रीय और राज्य के मंत्री, सांसद, सरकारी अधिकारी, सेलिब्रिटीज, स्वास्थ्य के क्षेत्र में काम करनेवाले विशेषज्ञ और संस्थाएं शामिल होगी। अनुराग ठाकुर के प्रयासों की प्रशंसा करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस शिखर सम्मलेन के लिए अपना शुभकामना संदेश भेजा है।
विज्ञापन

3 of 6
सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा कि टीबी भारत के लिए एक कलंक जैसा है लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को 2025 तक टीबी मुक्त बनाने का सपना देखा है जो की संयुक्त राष्ट्र संघ के 2030 के लक्ष्य से भी पांच साल पहले निर्धारित किया गया है। सेलिब्रिटी क्रिकेट टीम के कप्तान बॉबी देओल ने कहा कि हम मुंबई हीरोज के माध्यम से काफी क्रिकेट मैच खेलते हैं लेकिन यह मैच कुछ खास है। हम सांसदों की टीम को इस मैच में हराने की कोशिश जरूर करेंगे लेकिन उससे ज्यादा बड़ा लक्ष्य होगा कि टीबी को कैसे हराया जाए।

4 of 6
मैं और बॉलीवुड के मेरे सभी साथी इस प्रयास में प्रधानमंत्री के साथ हैं। इस शिखर सम्मलेन में पंजाब के राज्यपाल वीपी सिंह बदनोर, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा, केंद्रीय कौशल विकास मंत्री राजीव प्रताप रूडी, हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल, हिमाचल प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री कौल सिंह ठाकुर, नीति आयोग के सदस्य विवेक देबरॉय, मोहम्मद अजहरुद्दीन, बॉबी देओल, सुनील शेट्टी, सोहेल खान, आफताब शिवदासानी, जिमी शेरगिल, महिमा चौधरी, रिया सेन आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन

5 of 6
टीम के खिलाड़ी व जाने-माने एक्टर सुनील शेट्टी ने कांगड़ा एयरपोर्ट में कहा- वह फिल्मों की शूटिंग को लेकर कई देशों में जाते रहते हैं लेकिन मुझे धर्मशाला विश्व में सबसे खूबसूरत स्थल लगा। उन्होंने कहा कि टीबी मुक्त भारत अभियान केंद्र सरकार का बहुत सराहनीय कदम है जिसे लेकर सभी को सहयोग करना चाहिए। धर्मशाला पहुंची मुंबई हीरोज की टीम में सोहेल खान, सोनू सूद आफताब शिवदासानी जैसे एक्टर भी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
सांसद एकादश बनाम मुंबई हीरोज के बीच T20 मैच 8 अप्रैल को 4 बजे शुरू होगा। स्टेडियम के गेट 2 बजे से दर्शकों के लिए खोल दिए जाएंगे।  इस मैच का सीधा प्रसारण दूरदर्शन नेशनल पर होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें