Supermoon 2022
- फोटो : iStock
आज चांद धरती के सबसे ज्यादा करीब होगा, जिस वजह से चांद का आकार सामान्य आकार की तुलना में काफी बड़ा तथा ज्यादा चमकीला भी दिखाई देगा। इसे जुलाई सुपर मून या बक मून भी कहा जाता है। विज्ञान की भाषा में कहें तो आज 13 जुलाई को धरती और चंद्रमा के बीच की दूरी सबसे कम रहेगी, जिस वजह से चांद का आकार बड़ा दिखाई देगा और इसलिए इस सुपरमून को बक मून (buck moon) का नाम भी वैज्ञानिकों ने दिया है । इस के नामकरण के पीछे वजह यह भी है कि जुलाई महीने के आसपास दिनों में नर हिरण (buck) के नए सींग उगते हैं और साल बीतने के साथ उनके सींग और भी बड़े व खूबसूरत होते जाते हैं।