फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

12 तस्वीरों में देखिए कैसे खास बनी समर फेस्टिवल की दूसरी शाम

विज्ञापन
1 of 12
शिमला समर फेस्टिवल की दूसरी शाम पहाड़ी लोक गायकों के नाम रही। जसवीर जस्सी की तरह इन गायकों ने भी समां बांध लिया। समर फेस्टिवल के स्टेज पर सालों से लोक कलाकारों को संगत देने की परंपरा का निर्वाह कर रहे आकाशवाणी और दूरदर्शन के कलाकारों ने भी खूब रंग जमाया। उन्होंने मधुर शिव भक्ति की धुड़ु नचया जटा खलारी हो.... धुन और जुग जियो धारा रे ओ गुजरो जैसे लोक गीतों की धुनों को बजाकर समर फेस्टिवल की दूसरी संध्या का संगीतमयी आगाज किया।
विज्ञापन

12 तस्वीरों में देखिए कैसे खास बनी समर फेस्टिवल की दूसरी शाम

2 of 12
समर फेस्टिवल की दूसरी सांस्कृतिक संध्या में प्रदेश की सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य और बागवानी मंत्री विद्या स्टोक्स बतौर मुख्यातिथि शरीक हुई। उन्होंने शाम आठ बजे पहुंचकर दीप जलाकर विधितवत रूप से संध्या का शुभारंभ किया। इंडियन आइडल फेम कृतिका तनवर और मणीपुर के कलाकारों ने उनके सामने प्रस्तुतियां दी।
विज्ञापन

12 तस्वीरों में देखिए कैसे खास बनी समर फेस्टिवल की दूसरी शाम

3 of 12
बी हाई ग्रेड के कलाकार डा. हुक्म शर्मा ने बांसुरी, लेख राम पाल ने हारमोनियम, मदन गौतम ने वायलिन, देवी राम ने बांसुरी बेस, ओम प्रकाश और डीडी कश्यप ने ढोलक तथा रोशन लाल गौड़ ने तबले पर लोक गायकों को संगत दी। लोक गायिका मनसा पंडित ने चंबा के लोग गीत आंगणा ते गुजरी जे उतरी कईएंदा मुल कराए दो कान्हा जी गाकर वाहवाही बटोरी।

12 तस्वीरों में देखिए कैसे खास बनी समर फेस्टिवल की दूसरी शाम

4 of 12
अंतरराष्ट्रीय शिमला समर फेस्टिवल के दूसरे दिन प्राइम टाइम में हिमाचली लोक गायक किशन वर्मा का जादू दर्शकों के सिर चढ़ कर बोला। किशन वर्मा की नाटियों... हो सुमित्रा और... बिंदु तेरे नखरे पर दर्शक अपनी कुर्सियों पर खड़े होकर जमकर झूमे। मनाली विंटर कार्निवल में व्यास ऑफ हिमाचल से नवाजे जा चुके ठियोग के किशन वर्मा प्राइम टाइम में मंच पर पहुंचे।
विज्ञापन

12 तस्वीरों में देखिए कैसे खास बनी समर फेस्टिवल की दूसरी शाम

5 of 12
परंपरागत परिधानों में किशन वर्मा और उनकी टीम का दर्शकों ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ स्वागत किया। अपनी प्रस्तुति के दौरान किशन वर्मा ने हर वर्ग की पसंद के गीत प्रस्तुत किए। परंपरागत ठेठ पहाड़ी गीतों को जहां दर्शकों ने चाव से सुना वहीं हो सुमित्रा और बिंदू तेरे नखरे गीतों पर जमकर धमाल मचा। किशन वर्मा ने अपनी प्रस्तुति का आगाज तेरा मेरा प्यार आडिये बचपनों रा... गीत से किया।
विज्ञापन

12 तस्वीरों में देखिए कैसे खास बनी समर फेस्टिवल की दूसरी शाम

6 of 12
समर फेस्टिवल की दूसरी सांस्कृतिक संध्या का आगाज मंगलवार शाम करीब साढ़े छह बजे लक्कड़ बाजार कन्या वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल की छात्राओं के डोगरी नृत्य से हुआ। छात्राओं ने भला सिपाहिया डोगरिया, रसलिया रसलिया धारां.. लोक गीत पर पारंपरिक लोक नृत्य की प्रस्तुति दी। शालु, कनिता, शिवानी, निधि, कल्पना, भावना, प्रियंका, अंजली नेहा, साक्षी, निशा शिवानी और साथी छात्राओं ने इस नृत्य पर तालियां बटोरी।
विज्ञापन

12 तस्वीरों में देखिए कैसे खास बनी समर फेस्टिवल की दूसरी शाम

7 of 12
करसोग माहुंनाग के लोक गायक चमन चौहान ने बिच नाटिए लागा नाचदा मामिए, बाशा कांडे दे मोरो हाये रे, ठियोग के कलाकार जय प्रकाश ने तेरे कानो रा झुमका भाभिए...., हाय मामा मेरी फागू जाणा.. जैसे गीत गाकर संध्या में रंग जमाया। गायिका वंदना ने हिंदी फिल्मी गीत मुस्कुराने की वजह तुम हो.. लैला मैं लैला ऐसी मैं लैला... गीत गाए।

12 तस्वीरों में देखिए कैसे खास बनी समर फेस्टिवल की दूसरी शाम

8 of 12
शिमला की गायिका सुनीता ने सोलन के लोक गीत हाए नी मुईए खड़े कुणिए लोका जो तु देया.. गीत गाया। सुनीता ने सोलन जिले का गिद्दा अखियां वे राती सौण नी देंदिया.. की प्रस्तुति दी। चौपाल के लोक गायक रामेश्वर ने भी खूब वाहवाही बटोरी

12 तस्वीरों में देखिए कैसे खास बनी समर फेस्टिवल की दूसरी शाम

9 of 12
किशन वर्मा ने लाणा मेरी हरशुए... लोकगीत सुनाकर तालियां बटोरी। वर्मा ने लोकप्रिय हिमाचली लोकगीत गिरीयो रा पानी और मेरी प्रिती जिंटा कोखे चाली तू सुनाकर युवाओं को खूब नचाया। इसके अलावा उन्होंने युवाओं की फरमाइश पर एक के बाद एक नाटी पेश कर लोगों का भरपूर मनोरंजन किया।

12 तस्वीरों में देखिए कैसे खास बनी समर फेस्टिवल की दूसरी शाम

10 of 12
डाली सौरजुए.. मेरे साहेबुए चुटे लातो दे कांडे... ओ सुमित्रा मिलदे आजे कुफरी मोड़े..., बिंदु तेरे नौखरे... सहित एक से बढ़कर एक गीत गाकर लंबे समय तक स्टेज को संभाला और दर्शकों को झूमने पर मजबूर किया। किशन वर्मा के साथ अजय, ममता, रितू और अन्य ने भी पूरा सहयोग देकर बेहतरीन प्रस्तुति दी।

12 तस्वीरों में देखिए कैसे खास बनी समर फेस्टिवल की दूसरी शाम

11 of 12
देखें कुछ और तस्वीरें..
विज्ञापन

12 तस्वीरों में देखिए कैसे खास बनी समर फेस्टिवल की दूसरी शाम

12 of 12
देखें कुछ और तस्वीरें..
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें