फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंसाफ के लिए सड़क पर शव रखकर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
1 of 7
फल-सब्जी बेचकर परिवार पालने वाले रेहड़ी संचालक युवक रामपाल, निवासी सिहड़ा ने आत्महत्या कर ली है। मामला हिमाचल के बिलासपुर जिले का है। बुधवार रात उसने जहरीला पदार्थ निगल लिया। हालांकि, युवक को अस्पताल पहुंचाया गया लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन

इंसाफ के लिए सड़क पर शव रखकर किया प्रदर्शन

2 of 7
आरोप है कि प्रशासन द्वारा बार-बार रेहड़ी हटाने के लिए उस पर बनाए जा रहे दबाव के कारण तनाव में था। इसी वजह से उसने आत्महत्या कर ली। इस बात से गुस्साए परिजनों और रेहड़ी संचालकों ने शव को सड़क पर रखकर स्थानीय बस अड्डे के बाहर खूब हंगामा किया। गुस्साए लोगों ने प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की।
विज्ञापन

इंसाफ के लिए सड़क पर शव रखकर किया प्रदर्शन

3 of 7
हालांकि, आत्महत्या की असली वजह का अभी तक पता नहीं चल पाया है। एएसपी रोहित मालपाणी ने कहा कि पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। वहीं, सिहड़ा पंचायत के प्रधान रूप लाल ठाकुर ने कहा कि सरकार और प्रशासन के गलत रवैये से लोग इस तरह के कठोर कदम उठाने को विवश हैं। रेहड़ी वालों को बसाने के लिए दुकानें तो दी गईं, लेकिन कुछ लोगों को अभी तक दुकानें नहीं मिली हैं।

इंसाफ के लिए सड़क पर शव रखकर किया प्रदर्शन

4 of 7
एनएच-21 पर लगा जाम- सुबह अस्पताल में शव को पोस्टमार्टम के समय परिजनों और रेहड़ी संचालकों की भीड़ इकट्ठा हो गई। यहां से लोग शव को लेकर सीधा बस स्टैंड पहुंचे। बस स्टैंड के बाहर एनएच-21 पर शव को रखकर दस मिनट तक प्रदर्शन किया गया। इससे सड़क के दोनों तरफ जाम लग गया।
विज्ञापन

इंसाफ के लिए सड़क पर शव रखकर किया प्रदर्शन

5 of 7
एनएच-21 पर लगे जाम का नजारा।
विज्ञापन

इंसाफ के लिए सड़क पर शव रखकर किया प्रदर्शन

6 of 7
दुकानों में नहीं आते ग्राहक- प्रदशर्नकारियों ने कहा कि बस स्टैंड से प्रशासन ने रेहड़ियां उठाई हैं। मार्केट बोर्ड के भवन की ऊपरी मंजिल में कुछ दुकानदारों को दुकानें दी गई हैं लेकिन, वहां ग्राहक नहीं आ रहे। रामपाल सड़क किनारे रेहड़ी चलाकर अपने परिवार चला रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंसाफ के लिए सड़क पर शव रखकर किया प्रदर्शन

7 of 7
प्रशासन के रवैये से तंग था रामपाल- रेहड़ी यूनियन के प्रधान दीपक पाटिल ने कहा कि प्रशासन रेहड़ी वालों को बेवजह परेशान कर रहा है। रामपाल को भी परेशान किया जा रहा था। इसी वजह से उन्होंने यह प्रदर्शन किया। उधर, मृतक के भाई मक्खन सिंह ने आरोप लगाया कि उसके भाई ने प्रशासन के रवैये से तंग आकर यह कदम उठाया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें