प्यार परवान चढ़ता न देख। प्रेमी जोड़े ने कुछ इस तरह से मौत को गले लगाया कि हर किसी की रूह कांप गई। देखिए तस्वीरें..
विज्ञापन
शादी का जोड़ा पहना और फिर लिखी मौत की दास्तां
2 of 9
हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिला पांवटा साहिब की 22 वर्षीय युवती तथा उसके प्रेमी ने यमुनानगर के एक होटल में आत्महत्या कर ली है। दोनों के शवों को यमुनानगर के होटल से बरामद किया गया है।
विज्ञापन
शादी का जोड़ा पहना और फिर लिखी मौत की दास्तां
3 of 9
पुलिस ने होटल के कमरे से सुसाइड नोट बरामद किया गया है, जो कि सिंदूर से लिखा गया है। इसमें दोनों ने प्यार करने और आत्महत्या करने पर अपने अपने परिवारों से माफी भी मांगी है।
शादी का जोड़ा पहना और फिर लिखी मौत की दास्तां
4 of 9
पुलिस के अनुसार कोटड़ी व्यास की युवती का रामपुर भारापुर के व्यक्ति से प्रेम प्रसंग था। 40 साल का व्यक्ति शादीशुदा था और उसके दो बच्चे हैं। यही वजह है कि दोनों का प्यार परिवारों को मंजूर नहीं था।
विज्ञापन
शादी का जोड़ा पहना और फिर लिखी मौत की दास्तां
5 of 9
बताया जा रहा है कि लड़की का भी देहरादून में रिश्ता हो गया। मार्च महीने में शादी होनी थी। इसी बीच युवती लापता हो गई। परिजनों ने माजरा पुलिस चौकी में सूचित कर दिया। उन्होंने रामपुर भारपुर के डोईवाला गांव के व्यक्ति पर लड़की भगाने का संदेह जताया गया।
विज्ञापन
शादी का जोड़ा पहना और फिर लिखी मौत की दास्तां
6 of 9
परिवार के लोगों ने बेटी की शादी के लिए खरीददारी और अन्य तैयारियां भी कर ली थी। मगर दोनों ने ऐसा कदम उठाया कि अब परिवार को बेटी की अर्थी उठानी पड़ी।
विज्ञापन
शादी का जोड़ा पहना और फिर लिखी मौत की दास्तां
7 of 9
दोनों के शव यमुनानगर के एक होटल के कमरे से बरामद किए गए हैं। वीरवार को हिमाचल पुलिस दोनों के शवों को लेकर जब पावंटा साहिब पहुंची तो मौके पर लोगों का हजूम लग गया।
पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। पुलिस के अनुसार दोनों ने होटल में अपने आप को पति पत्नी बताया था। पुलिस को होटल के रजिस्ट्रर से यह सूचना मिली है।