बालुगंज और चक्कर में भी चांद का दीदार करने के लिए हजारों की संख्या में भीड़ उमड़ी। इसके अलावा संजौली चौक में भी हजारों की संख्या में महिलाओं की भीड़ उमड़ी रही। हिमाचल की जेलों में कैद कई महिलाओं ने अपने पतियों का दीदार कर करवाचौथ का व्रत खोला। जेल विभाग ने इस बार करवाचौथ पर उनको सरगी के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये पति का दीदार करने की सौगात दी।