भाजपा विधायक ने आरोप लगाया कि सरकार नए जिलों की चर्चा के जरिये जनता का ध्यान वास्तविक मुद्दों से हटाने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि लोग महीनों तक इसी बहस में उलझे रहेंगे कि कौन-सा नया जिला बनेगा, उनका क्षेत्र किस जिले में शामिल होगा और उन्हें किस जिला मुख्यालय में जाना पड़ेगा। उनके अनुसार, करीब छह महीने तक चलने वाली इस चर्चा के बीच प्रदेश की आर्थिक स्थिति, विकास कार्यों और आम जनता की समस्याओं से जुड़े मुद्दे पीछे छूट सकते हैं।