हिमाचल प्रदेश में वीकेंड पर पर्यटन कारोबार ने रफ्तार पकड़ ली है। प्रदेश की राजधानी शिमला में वीकेंड के चलते शनिवार सुबह से ही सर्कुलर रोड पर ट्रैफिक जाम की स्थिति बनी हुई है। मनाली भी पर्यटकों से पैक हो गया है। देखें तस्वीरें
विज्ञापन
1 of 10
शिमला में वीकेंड पर बढ़ा ट्रैफिक, रेंगते रहे वाहन।
- फोटो : अमर उजाला
हिमाचल प्रदेश में लंबे वीकेंड पर पर्यटन कारोबार ने रफ्तार पकड़ ली है। प्रदेश की राजधानी शिमला में वीकेंड के चलते शनिवार सुबह से ही सर्कुलर रोड पर ट्रैफिक जाम की स्थिति बनी हुई है। इसकी वजह से लोगों की परेशानियां बढ़ गई है। पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली सहित अन्य राज्यों से बड़ी संख्या में सैलानी वीकेंड पर छुट्टियों का पैकेज बनने के चलते शिमला का रुख कर रहे हैं। शहर के लिफ्ट के समीप स्थित पार्किंग सुबह 11:00 बजे ही पैक हो चुकी थी। ऐसे में गाड़ियों की कतारें लिफ्ट से टॉलैंड तक पहुंच गईं। वहीं विधानसभा से बालूगंज तक भी ट्रैफिक जाम था। सड़कों पर सुबह से वाहन रेंगते नजर आए। शुक्रवार को होटलों में 70 फीसदी आक्यूपेंसी थी जो आज शाम तक 80 फीसदी तक पहुंच गई। शहर के अधिकतर होटल पैक हो गए हैं। पर्यटकों की आवाजाही बढ़ने से शहर के मालरोड, रिज मैदान समेत आसपास के पर्यटन स्थलों पर खूब चहल-पहल देखने को मिली।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 10
शिमला में ट्रैफिक जाम।
- फोटो : संवाद
कई जगह पार्किंग पैक
पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और राजस्थान समेत अन्य राज्यों से बड़ी संख्या में पर्यटक शिमला पहुंचे हैं। कई जगह पार्किंग पैक नजर आई। सड़कों पर वाहनों की संख्या बढ़ने से गाड़ियां धीमी रफ्तार से चलती रहीं। कार्ट रोड स्थित लिफ्ट के बाहर भी पर्यटकों की लंबी कतारें लगी रहीं। इसके अलावा सड़क किनारे स्थित होटलों में कमरों की बुकिंग कराने के लिए पहुंचे पर्यटकों ने गाड़ियां सड़कों पर खड़ी कर दीं, जिससे दोनों ओर जाम की स्थिति बनी रही।
विज्ञापन
3 of 10
शिमला में सैलानी।
- फोटो : अमर उजाला
पर्यटन कारोबार से जुड़े लोगों के चेहरे खिले
वहीं पर्यटकों की आवाजाही बढ़ने से होटल, रेस्तरां, टैक्सी और अन्य पर्यटन कारोबार से जुड़े लोगों के चेहरे खिले हुए हैं। पिछले दो महीनों से शहर में पर्यटकों की आवाजाही घट गई थी। इस कारण पर्यटन कारोबार से जुड़े कारोबारी मायूस थे, लेकिन अब लॉन्ग वीकेंड बनने के चलते लोगों ने पैकेज बनाकर शिमला का रुख किया है। होटलियर एसोसिएशन के उपाध्यक्ष प्रिंस कुकरेजा ने कहा कि शहर में घूमने आए पर्यटक सुबह की ठंडक के बाद अचानक बढ़ रही गर्मी का खूब आनंद ले रहे हैं। यहां खुले जूस कॉर्नरों पर पर्यटक जूस और सॉफ्टी का आनंद ले रहे हैं। इनमें बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक शामिल हैं। इस वजह से इन कॉर्नरों पर पिछले दिनों के मुकाबले अच्छी भीड़ देखने को मिल रही है। वहीं लंबे वीकेंड पर मनाली की सड़कों पर भी गाड़ियों की लंबी कतारें लगी हैं। शहर में बड़ी संख्या में सैलानी पहुंचे हैं। शहर के होटल सैलानियों से पैक हो गए हैं।
#WATCH | Himachal Pradesh | Long queue of cars and vehicles on mountain roads of Manali as the town draws heavy tourist rush on this long weekend pic.twitter.com/gfzbsUrKvy
कुल्लू में सैलानी उमड़े, सड़कें जाम
वीकेंड और छुट्टियों का पैकेज बनने के कारण कुल्लू, मनाली के प्रमुख पर्यटन स्थलों पर सैलानी उमड़ पड़े हैं। वाहनों के दबाव के कारण सड़कें जाम हो गईं। इससे सैलानियों को ही नहीं, स्थानीय यात्रियों को भी परेशानी झेलनी पड़ी। मनाली, बंजार, मणिकर्ण और जिभी क्षेत्र पर्यटकों की संख्या बढ़ने के कारण महक उठे। कारोबारियों के भी चेहरे खिल गए। शुक्रवार से रविवार तक छुट्टियों का पैकेज बनाकर पहुंचे पर्यटकों के कारण होटल और होमस्टे की ऑक्यूपेंसी भी बढ़ गई है। बरसात के कारण 20 से 30 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी चल रही थी जो अब 60 से 70 प्रतिशत पहुंच चुकी है। शनिवार को मणिकर्ण-जरी, मनाली और बंजार-जिभी मार्ग पर कई जगह जाम लगा। यही नजारा शुक्रवार को भी बंजार के जिभी से लेकर मनाली तक देखने को मिला। मनाली के साथ मणिकर्ण और तीर्थन घाटी में भी पर्यटकों की आवाजाही बढ़ी है। पर्यटन व्यवसायी किशन ठाकुर, शशिपाल ठाकुर, बुधराम, डीआर सुमन, राजेंद्र प्रकाश और अनिल कांत ने बताया कि छुट्टियों के चलते बड़ी संख्या में पर्यटक तीन से चार दिन का कार्यक्रम बनाकर कुल्लू-मनाली पहुंचे हैं।
विज्ञापन
5 of 10
मनाली में जाम।
- फोटो : संवाद
3500 वाहन मनाली पहुंचे, 300 से अधिक वोल्वो बसें भी पहुंची
तीन दिन के लंबे वीकेंड के चलते पर्यटन नगरी मनाली पर्यटकों से गुलजार हो गई है। छुट्टियों का आनंद लेने के लिए देश के विभिन्न हिस्सों से बड़ी संख्या में पर्यटक मनाली पहुंचे हैं। इससे शहर के पर्यटन स्थलों के साथ होटल, बाजार और अन्य पर्यटन कारोबार में भी अच्छी चहल-पहल देखने को मिल रही है। ग्रीन टैक्स बैरियर के आंकड़ों के अनुसार वीरवार को करीब 1800 पर्यटक वाहन मनाली पहुंचे। शुक्रवार को इनकी संख्या बढ़कर करीब 3,000 हो गई, जबकि शनिवार को लगभग 3500 पर्यटक वाहन मनाली पहुंचे।
विज्ञापन
6 of 10
मनाली में वाहनों की लंबी लाइनें।
- फोटो : संवाद
इसके अलावा तीन दिनों में 300 से अधिक वोल्वो बसों के माध्यम से भी हजारों पर्यटकों ने मनाली का रुख किया। लंबे वीकेंड के चलते कई बड़े होटल लगभग पैक हो गए हैं। अधिकतर होटलों में आक्यूपेंसी 80 प्रतिशत तक पहुंच गई है। पर्यटन निगम के उपमहाप्रबंधक बीएस ओकटा ने बताया कि निगम के अधिकतर होटल पैक चल रहे हैं। रोहतांग दर्रा, सिस्सू, अटल टनल और सोलंगनाला में दिनभर पर्यटकों की आवाजाही बनी रही। मौसम में ठंडक बढ़ने के साथ ऊंचाई वाले क्षेत्रों में पर्यटकों की दिलचस्पी भी बढ़ रही है। मनाली में होटलों में ऑक्यूपेंसी 80 तक पहुंच गई थी।
विज्ञापन
7 of 10
धर्मशाला में ट्रैफिक जाम।
- फोटो : संवाद
पर्यटन नगरी धर्मशाला में उमड़े सैलानी, पुलिस ने संभाला मोर्चा
पर्यटन सीजन शुरू होते ही जिला कांगड़ा के मैक्लोडगंज, धर्मशाला और बीड़-बिलिंग में पर्यटकों की संख्या बढ़ने लगी है। पर्यटकों की बढ़ती आमद को देखते हुए पुलिस ने ट्रैफिक और सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ की है। एसपी कांगड़ा कुलभूषण वर्मा ने बताया कि मैक्लोडगंज, धर्मकोट और भागसू में अतिरिक्त पुलिस जवान तैनात किए गए हैं। एसएचओ और डीएसपी स्तर के अधिकारी यातायात व्यवस्था की निगरानी कर रहे हैं। एसपी कुलभूषण वर्मा ने बताया कि त्रियूंड ट्रैक पर जाने वाले पर्यटकों की सुरक्षा के लिए भी विशेष व्यवस्था की गई है। ट्रैक के शुरुआती बिंदु धर्मकोट के गलू में पर्यटकों का पंजीकरण सुनिश्चित किया जा रहा है। वन विभाग के कर्मचारियों के साथ समन्वय कर वन रक्षक और सहायक भी तैनात किए गए हैं। आपात स्थिति से निपटने के लिए मैक्लोडगंज में क्यूआरटी (क्विक रिएक्शन टीम) भी तैनात की गई है। मैक्लोडगंज में बेतरतीब पार्किंग और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों पर कार्रवाई के लिए हर 100 से 150 मीटर के अंतराल पर पुलिस और होमगार्ड जवान तैनात किए गए हैं। बेतरतीब पार्किंग करने वाले वाहनों के चालान के साथ क्रेन की मदद से उन्हें हटाने की व्यवस्था की गई है।
8 of 10
धर्मशाला में जाम।
- फोटो : संवाद
परौर में बदली यातायात व्यवस्था
परौर में चल रहे तीन दिवसीय राधा स्वामी सत्संग को देखते हुए ट्रैफिक प्लान में भी बदलाव किया गया है। करीब दो लाख श्रद्धालुओं की मौजूदगी को देखते हुए पालमपुर जाने वाले वाहनों को मलां-नगरी मार्ग से भेजा जा रहा है, जबकि पालमपुर से कांगड़ा और पठानकोट आने वाले वाहनों को नगरी-मलां मार्ग से डायवर्ट किया गया है। हमीरपुर की ओर से आने वाले वाहनों को वाया धीरा भेजा जा रहा है। परौर में करीब 150 पुलिस जवान और तीन डीएसपी स्तर के अधिकारी यातायात व्यवस्था संभाल रहे हैं। रविवार को सत्संग के समापन को देखते हुए भी ट्रैफिक प्लान तैयार किया गया है। आवश्यकता पड़ने पर रियूंद पुल की एक लेन खोलने के लिए एनएचएआई के अधिकारियों से भी बात की गई है।
9 of 10
रोहतांग दर्रा में सैलानी।
- फोटो : संवाद
सैलानियों की भीड़ से चमका डलहौजी का पर्यटन कारोबार
अक्तूबर की शुरुआत के साथ डलहौजी में पर्यटन का पहिया तेज घूमने लगा है। पहाड़ी नगरी में देश के विभिन्न राज्यों से पहुंचे सैलानियों की भीड़ ने शहर की रौनक बढ़ा दी है। हालात यह हैं कि ज्यादातर होटल पैक हो चुके हैं और कई होटलों में कमरों की उपलब्धता सीमित रह गई है। सितंबर में अपेक्षाकृत धीमे रहे पर्यटन कारोबार को अक्तूबर की शुरुआत में मिली इस तेजी से कारोबारियों में उत्साह है। गांधी चौक, सुभाष चौक और मालरोड पर दिनभर सैलानियों की आवाजाही बनी हुई है। परिवारों के साथ पहुंचे पर्यटक सुहावने मौसम के बीच देवदार के जंगलों और पहाड़ी वादियों का आनंद ले रहे हैं। पर्यटन स्थलों के अलावा स्थानीय बाजारों में भी रौनक बढ़ी है। पर्यटक घूमने के साथ खरीदारी कर रहे हैं, जिससे दुकानों, रेस्तरां और कैफे में भी ग्राहकी बढ़ी है।
कसौली में पर्यटकों के वाहन से पार्किंग फुल, सड़कों पर लंबा जाम
कसौली पर्यटन क्षेत्र में वीकेंड पर भारी जाम की स्थिति बनी। कसौली में वीकेंड पर बाहरी राज्य से सैकड़ों की संख्या में पर्यटक वाहन पहुंचे, जिससे छावनी की मल्टीपर्पज पार्किंग फुल हो गई। छावनी परिषद के कर्मचारियों ने बैरियर पर वाहनों को रोक दिया। इस कारण जाम कसौली रिसॉर्ट तक व किम्मूघाट से गढ़खल तक पहुंच गया। स्थानीय लोगों व पर्यटकों को भी कसौली तक पैदल पहुंचना पड़ा। बाहरी राज्य के पर्यटकों की ओर से सड़कों पर भी अवैध रूप कर अपने वाहन पार्क कर धर्मपुर से कसौली तक होटलों में पार्किंग फुल होने से जगह-जगह सड़क पर जाम की स्थिति बनी रही। इस कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।