फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दलाईलामा से मिलने के बाद बोले स्मिथ, पिच होगी मददगार, हम ही जीतेंगे

Sat, 25 Mar 2017 08:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, धर्मशाला
विज्ञापन
1 of 7
धर्मशाला में खेले जा रहे चौथे और आखिरी टेस्ट से ठीक एक दिन पहले ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ने टीम इंडिया को कड़ी चुनौती दे डाली है। स्मिथ ने कहा कि धर्मशाला की पिच मैंने देखी है और यह तेज गेंदबाजों को खूब मदद करेगी। ऐसे में यहां हमारा पलड़ा भारी रहेगा।
विज्ञापन

2 of 7
कंगारू कप्तान ने कहा कि पिच में तेजी होगी और उछाल भी रहेगा। इसके अलावा यहां की कंडीशंस भी हमें खूब भाती है। ऐसे में भारतीय टीम की कड़ी परीक्षा ली जाएगी। उन्होंने कहा कि चौथे टेस्ट का एडवांटेज हमारे पास होगा और हम मैच जीतकर सीरिज पर कब्जा जमाने की कोशिश करेंगे।
विज्ञापन

3 of 7
कोहली के बारे में पूछे गए एक सवाल के जवाब में स्मिथ ने कहा कि यदि चोट के चलते कोहली ये मैच नहीं खेलते हैं तो भारत को इसका नुकसान होगा। मगर उनकी जगह रहाणे अच्छी कप्तानी करने का विकल्प भारत के पास मौजूद है।

4 of 7
इससे पहले ऑस्ट्रेलियाई टीम धर्मशाला में दलाईलामा से भी मिलने पहुंचे। इस मुलाकात के बारे में स्मिथ ने बताया कि उन्होंने धर्मगुरू से मुलाकात की और यह बेहतरीन अनुभव था। उनसे करीब डेढ़ घंटे तक उन्होंने अध्यात्म से जुड़ी कई बातें सुनीं। दलाईलामा का आशीर्वाद लेकर वह अगले मैदान पर उतरने जा रहे हैं।
विज्ञापन

5 of 7
यह पहला मौका है जब धर्मशाला के मैदान पर कोई टेस्ट मैच खेला जा रहा है। सीरिज अभी बराबरी पर है और दोनों में से जो भी टीम ये टेस्ट जीतेगी वह सीरिज भी अपने नाम कर लेगी। दर्शकों के लिए राहत की बात यह है कि मौसम अब साफ हो गया है।
विज्ञापन

6 of 7
वहीं, पेस बैटरी के साथ दोनों टीमों के बीच चल रहा स्लेजिंग का दौर पहाड़ पर क्रिकेट के रोमांच को बढ़ा सकता है। तेज और उछाल भरी पिच पर भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीमें अपनी पूरी पेस बैटरी के साथ उतर सकती हैं। गावस्कर-बॉर्डर टेस्ट सीरीज के अभी तक हुए तीन मैचों में दोनों टीमें दो-दो तेज गेंदबाजों के साथ मैदान में उतरी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
ऑस्ट्रेलिया को मिचेल स्टार्क की कमी खल सकती है। चोट के चलते सीरीज से बाहर हुए स्टार्क की जगह कमिंस को ऑस्ट्रेलिया की टीम में मौका मिला है। उन्होंने अभी तक शानदार गेंदबाजी की है। ऐसे में कंगारू टीम के कप्तान स्टीवन स्मिथ भी जोश हेजलवुड और कमिंस के साथ तीसरे तेज गेंदबाज पर दांव खेल सकते हैं। ऐसे में जेक्सन वर्ल्ड को भी मौका मिल सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें