केंद्रीय कर्मचारी चयन आयोग ने दसवीं पास युवक-युवतियों की भर्तियों के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं। कर्मचारी चयन आयोग की ओर से 54935 पदों पर भर्ती की जानी है। इसमें युवकों की संख्या 47307 और युवतियों की संख्या 7646 निर्धारित की गई है। विभिन्न पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन 21 जुलाई से शुरू हो गए हैं।
विज्ञापन
2 of 5
दसवीं पास युवक और युवतियां भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 20 अगस्त निर्धारित की गई है। चयन आयोग केंद्रीय सुरक्षा बलों में पुरुष वर्ग में बीएसएफ में 14436, सीआईएसएफ में 180, सीआरपीएफ में 19972, एसएसबी में 6521, आईटीबीपी में 3507, एआर में 2311, एनआइए में आठ और एसएसएफ में 372 भर्तियां करेगा।
विज्ञापन
3 of 5
इसी तरह महिला वर्ग में बीएसएफ में 2548, सीआईएसएफ में 20, सीआरपीएफ में 1594, एसएसबी में 2025, आईटीबीपी में 619, असम राइफल में 765, एसएसएफ में 75 पदों सहित कुल 7646 अनुसूचित जाति, अनुसूचित जन जाति, अन्य पिछड़ा और सामान्य वर्ग की भर्तियां की जाएंगी।
4 of 5
पुरुष वर्ग में सबसे अधिक सामान्य वर्ग में 24595 पुरुषों और महिलाओं के लिए 4024 पद आरक्षित किए गए हैं। अभ्यर्थी की आयु 18 से 23 वर्ष के बीच होनी चाहिए और दसवीं कक्षा की शिक्षा अनिवार्य रखी गई है। पहली बार कर्मचारी चयन आयोग के माध्यम से हो रही इतनी बंपर भर्तियों से बेरोजगार युवाओं में काफी उत्साह है।
इस संबंध में कर्मचारी चयन आयोग के सहायक निदेशक बीआर रामकृष्णन का कहना है कि कर्मचारी आयोग विभिन्न श्रेणी की 54953 भर्तियां कर रहा है। इससे दसवीं पास अभ्यर्थियों को नौकरी का लाभ मिलेगा। आयोग ने ऑनलाइन आवेदन करने की 20 अगस्त अंतिम तिथि निर्धारित की है।