गुरुवार को प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा के लिए यात्रा पर लगी रोक तो हटा दी, लेकिन श्रद्धालुओं को पार्वती बाग तक ही जाने की अनुमति दी गई है। यहीं पर पूजा-अर्चना कर श्रद्धालुओं को लौटना होगा। इससे आगे श्रीखंड तक पहुंचने के लिए पांच किलोमीटर का और अति दुर्गम रास्ता है, लेकिन श्रद्धालुओं को वहां जाने की इजाजत नहीं दी गई है।