फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुपचुप शिमला पहुंचीं सोनिया गांधी, प्रियंका भी थीं साथ

Tue, 14 Jun 2016 04:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
1 of 6
प्रियंका गांधी वाड्रा - फोटो : अमर उजाला
प्रियंका गांधी वाड्रा मां सोनिया गांधी के साथ छराबड़ा में बन रहे निर्माणाधीन घर का जायजा लेने पहुंची। प्रियंका गांधी वाड्रा मां सोनिया गांधी के साथ सोमवार दोपहर 12:00 बजे के बाद सड़क मार्ग से शिमला पहुंचीं। दोनों ने यहां छराबड़ा में बन रहे प्रियंका के निर्माणाधीन घर का जायजा लिया।
विज्ञापन

2 of 6
प्रियंका गांधी वाड्रा - फोटो : अमर उजाला
घर की छत बनकर तैयार है। इसे काली स्लेटों से ढलानदार शैली में तैयार किया गया है। अब खिड़कियां और दरवाजे लगाने का काम हो रहा है। घर के भीतर देवदार और टीक की लकड़ी का प्रयोग किया जा रहा है। आगामी सितंबर महीने में गृह प्रवेश की तैयारी है।
विज्ञापन

3 of 6
प्रियंका गांधी वाड्रा - फोटो : अमर उजाला
प्रियंका घर के साथ फलों का बगीचा भी तैयार कर रही हैं। सेब और नाशपाती के कुछ पुराने पेड़ यहां लगाए गए हैं। इनमें फल भी लगे हैं। प्रियंका ने यहां पर सेब, चेरी, आडू़ आदि के पौधे भी रोपे हैं। नए पौधों में पत्ते आने से प्रियंका काफी खुश दिखीं।

4 of 6
प्रियंका गांधी वाड्रा - फोटो : अमर उजाला
उल्लेखनीय है कि शिमला पहुंचते ही सोनिया और प्रियंका एसपीजी की कड़ी सुरक्षा में निर्माणाधीन घर गईं।
विज्ञापन

5 of 6
प्रियंका गांधी वाड्रा - फोटो : अमर उजाला
वास्तुकार और जिला कांग्रेस ग्रामीण के अध्यक्ष केहर सिंह खाची भी यहां मौजूद रहे। सोनिया और प्रियंका का ठहराव छराबड़ा स्थित पांच सितारा होटल में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
प्रियंका गांधी वाड्रा - फोटो : अमर उजाला
मंगलवार को भी दोनों मकान के निर्माण से संबंधित जरूरी दिशा-निर्देश देंगी। बुधवार को नई दिल्ली लौट जाएंगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें