फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूर्य ग्रहण 2021: इन तीन राशि के जातक रहें जरा बच के, करें इनकी उपासना

Thu, 10 Jun 2021 01:19 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विज्ञापन
1 of 5
सूर्य ग्रहण (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला।
10 जून को आज साल का पहला सूर्य ग्रहण है। करीब 148 साल बाद पहली बार शनि जयंती के दिन सूर्य ग्रहण दिखाई देगा। इससे पहले 26 मई 1873 को शनि जयंती के दिन ग्रहण पड़ा था। धार्मिक रूप से इस सूर्य ग्रहण का महत्व अधिक माना जा रहा है, क्योंकि शनि जयंती पर ग्रहण का ऐसा योग करीब 148 साल बाद बन रहा है। साल 2021 का यह पहला सूर्य ग्रहण पूरी तरह वलयाकार होगा। इसके बाद दूसरा सूर्य ग्रहण साल के अंत में लगेगा। ज्योतिष आचार्य तारादत्त शर्मा ने बताया कि भारत में यह सूर्य ग्रहण शाम 5:52 बजे अरुणाचल प्रदेश और लद्दाख के कुछ हिस्सों में हल्की सी झलक के रूप में दिखाई देगा। 
विज्ञापन

2 of 5
सूर्य ग्रहण (फाइल फोटो)
सूर्यग्रहण की अवधि दोपहर 1:42 बजे से शाम 6:44 बजे तक रहेगी। यह ग्रहण कनाडा, ग्रीनलैंड, रूस, न्यूयॉर्क, वाशिंगटन और लंदन में 70 फीसदी तक दिखेगा। ज्योतिष आचार्य तारादत्त शर्मा ने बताया कि सूर्य ग्रहण वृष राशि पर लग रहा है

विज्ञापन

3 of 5
सूर्य ग्रहण (फाइल फोटो)
ऐसे में वृष राशि के जातकों के लिए यह सूर्य ग्रहण थोड़ा कष्ट दे सकता है। वृष राशि के जातकों को स्वास्थ्य संबंधित समस्या हो सकती है। मेष राशि के जातकों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है। वृश्चिक राशि के जातकों को चोट आदि लग सकती है। ऐसे में सावधानी बरतें। बाकि राशियों पर सूर्य ग्रहण का मिलाजुला असर रहेगा।

4 of 5
सूर्य ग्रहण (फाइल फोटो)
ज्योतिष आचार्य तारादत्त शर्मा ने बताया कि सूर्य ग्रहण के दौरान हनुमान चालीसा का पाठ करना चाहिए। हनुमान चालीसा का पाठ करना सभी राशियों के जातकों के लिए फलदायी साबित होगा। मिथुन राशि के जातक स्वास्थ्य के प्रति थोड़ा सचेत रहें। विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें। कर्क राशि वालों को दुर्गा स्तोत्र पढ़ना चाहिए। सिंह राशि वाले गुड़ का दान करें। कुम्भ और कन्या राशि वाले आदित्य स्तोत्र पढ़ें।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ज्योतिष आचार्य तारादत्त शर्मा - फोटो : अमर उजाला
तुला राशि वाले अन्न दान करें। वृश्चिक राशि के जातक बजरंग बाण या हनुमान चालीसा का पाठ करें। धनु राशि वाले सुन्दर कांड का पाठ करें। अच्छा फल मिलेगा। मीन राशि के जातक किसी से उलझें नहीं। बेवजह झगड़े रहेंगे। सूर्य अर्घदान व शनि स्तोत्र पढें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें