भारी बर्फबारी के सात दिन बाद बुधवार दोपहर रोहतांग दर्रा होकर 40 वाहन मनाली पहुंचे हैं। वन वे की वजह से पहले लाहौल के कोकसर से 49 वाहनों को मनाली के लिए भेजा गया।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
- फोटो : अमर उजाला
लेकिन कोकसर से आठ किलोमीटर आगे डोहरानी मोड़ पर पानी जमने से गाड़ियां नहीं चढ़ सकीं। वाहन चालकों और बचाव चौकी के सदस्यों को वाहनों को निकालने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन
3 of 5
- फोटो : अमर उजाला
रोहतांग से पीछे लाहौल की तरफ फिसलन होने से तीन वाहन केलांग लौटे जबकि छह गाड़ियां डोहरानी से ही लौट गईं। अन्य वाहनों को रेस्क्यू टीम और वाहन चालकों ने मिलकर बर्फ पर मिट्टी डालकर बारी-बारी निकाला और रोहतांग पहुंचाया।
4 of 5
- फोटो : अमर उजाला
वाहनों को दर्रा पार कराने के लिए बीआरओ ने जेसीबी भी तैनात की थी। बचाव दल के सदस्य बीर सिंह ने बताया कि रोहतांग से आगे राहनीनाला मोड़ तक रात को बर्फीली हवा चलने से बर्फ के ढेर सड़क पर लग गए।
बीआरओ की जेसीबी और स्नो कटर से इस बर्फ को हटाया गया। बचाव चौकी के प्रभारी पवन ठाकुर ने बताया कि दोपहर में मौसम साफ होने पर कोकसर से कुल 49 वाहनों को मनाली की ओर भेजा गया था लेकिन इनमें नौ वाहन आगे नहीं बढ़ पाए।