प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में ताजा हिमपात हुआ है। रोहतांग में सर्वाधिक 30 सेंटीमीटर, केलांग और किन्नौर में 15 सेंटीमीटर ताजा बर्फबारी हुई। जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति की तोंद घाटी में हिमखंड खिसकने से पेयजल स्रोत और योजनाएं क्षतिग्रस्त हो गई हैं।
विज्ञापन
2 of 8
घाटी में कई विद्युत पोल और बिजली के तार इसकी जद आ गए हैं। प्रशासन ने लोगों को घरों से बाहर न निकलने की हिदायत दी है। राजधानी शिमला में सुबह के समय आसमान पर काले बादल छाए रहे। दोपहर बाद धूप खिल गई।
विज्ञापन
3 of 8
प्रदेश के कई क्षेत्रों में दिन भर रुक-रुक कर बारिश होती रही। लाहौल-स्पीति के कोकसर, बिलिंग, कारदंग, युरनाथ, स्तींगरी, तांदी, प्यूकर में भी 5 से 7 सेंटीमीटर ताजा हिमपात हुआ। मौसम खराब रहने से शनिवार को प्रस्तावित हेलीकॉप्टर उड़ानें नहीं हुईं।
4 of 8
उपायुक्त लाहौल-स्पीति विवेक भाटिया ने कहा कि घाटी में हिमखंडों के खिसकने की आशंका बनी हुई है। रोहडू की चांशल घाटी में भी ताजा हिमपात हुआ। खड़ापत्थर सड़क पर भी बर्फ के फाहे गिरे। मंडी जिले के ऊपरी क्षेत्रों में शनिवार रात और रविवार सुबह से 20 से 30 सेंटीमीटर बर्फबारी दर्ज की गई।
विज्ञापन
5 of 8
मैदानी क्षेत्रों में दिन भर हल्की बारिश होती रही। सराज की ऊंची चोटियों कमरुनाग और शिकारी देवी में 30 सेंटीमीटर ताजा हिमपात हुआ।
विज्ञापन
6 of 8
सिरमौर में शनिवार रात भर बारिश होती रही। रविवार को आसमान पर हल्के बादल छाए रहे। कई इलाकों में तेज हवाएं भी चलीं।
विज्ञापन
7 of 8
ऊना में रविवार को सुबह के समय हल्की बारिश हुई। जिला कांगड़ा में सुबह के वक्त बारिश हुई। धौलाधार पर्वत शृंखला पर हल्का हिमपात हुआ। बिलिंग और छोटा भंगाल घाटी के ऊपरी इलाकों में भी बर्फबारी की सूचना है।
मौसम विभाग शिमला केंद्र के निदेशक मनमोहन सिंह ने सोमवार को प्रदेश के मध्यम और उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर बारिश और बर्फबारी और मैदानी इलाकों में मौसम साफ रहने की संभावना जताई है।