फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन्नत बनी देवभूमि, पहाड़ों ने ओढ़ी सफेद चादर

विज्ञापन
1 of 25
मौसम का मिजाज बदलते ही हिमाचल के कई इलाके एक बार फिर बर्फ से लकदक हो गए हैं। लंबे इंतजार के बाद पहाड़ों की रानी शिमला ने भी बर्फ की सफेद चादर ओढ़ ली है। शिमला के अलावा डलहौजी, मनाली व सोलंगनाला जैसे पर्यटन स्थलों में हिमपात हुआ है। प्रदेश के निचले क्षेत्रों में अच्छी बारिश हुई है। तस्वीर शिमला की है। रिपोर्ट: शिमला/मनाली/डलहौजी/नाहन/चंबा/मंडी/रामुपर फोटो: अजय कुमार
Trending Videos
विज्ञापन

जन्‍नत बनी देवभूमि, पहाड़ों ने ओढ़ी सफेद चादर

2 of 25
बारिश और बर्फबारी के चलते प्रदेश में दो नेशनल हाईवे समेत छोटी-बड़ी करीब 300 सड़कें बंद हो गई हैं। अपर शिमला का संपर्क राजधानी से कट गया है। तस्वीर में शिमला के रिज पर सेल्फी लेते सैलानी।
विज्ञापन

जन्‍नत बनी देवभूमि, पहाड़ों ने ओढ़ी सफेद चादर

3 of 25
नारकंडा में भारी बर्फबारी के चलते नेशनल हाईवे-5 बंद हो गया है। जलोड़ी दर्रे के साथ औट-लुहरी एनएच भी अवरुद्ध हो गया है। रविवार को शिमला के अलावा किन्नौर, कुल्लू, लाहौल, चंबा, सिरमौर और कांगड़ा के विभिन्न इलाकों में बर्फबारी हुई है। तस्वीर में शिमला के मालरोड पर बर्फबारी का नजारा।

जन्‍नत बनी देवभूमि, पहाड़ों ने ओढ़ी सफेद चादर

4 of 25
राजधानी शिमला में शनिवार रात से बारिश के बाद रविवार सुबह ही हिमपात शुरू हो गया है। दोपहर को शिमला शहर में भारी बर्फबारी हुई और शाम चार बजे तक सड़कों पर यातायात पूरी तरह से बंद हो गया। तस्वीर में शिमला के रिज मैदान पर बिछी बर्फ की चादर।
विज्ञापन

जन्‍नत बनी देवभूमि, पहाड़ों ने ओढ़ी सफेद चादर

5 of 25
शिमला के अलावा कुफरी, नारकंडा, खड़ापत्थर में भी भारी बर्फबारी हुई है। राजधानी समेत कई इलाकों में जनजीवन प्रभावित हो गया है। तस्वीर में शिमला के माल रोड पर सेल्फी लेते हुए एक कपल।
विज्ञापन

जन्‍नत बनी देवभूमि, पहाड़ों ने ओढ़ी सफेद चादर

6 of 25
एचआरटीसी ने बर्फबारी में इलाकों में बस सेवा बंद कर दी है। तस्वीर में शिमला में खड़ी एचआरटीसी की बसें।
विज्ञापन

जन्‍नत बनी देवभूमि, पहाड़ों ने ओढ़ी सफेद चादर

7 of 25
प्रबंधन ने चालकों को निर्देश दिए हैं बर्फ में जोखिम उठाकर वाहन न चलाएं। उधर, मौसम के इस मिजाज ने किसानों-बागवानों के चेहरों पर रंगत ला दी। तस्वीर में ‌शिमला के रिज मैदान पर मस्ती करते पर्यटक।

जन्‍नत बनी देवभूमि, पहाड़ों ने ओढ़ी सफेद चादर

8 of 25
कहां-कितनी बर्फबारी- रविवार को हिमाचल में सबसे ज्यादा बर्फबारी सिरमौर के चूड़धार में रिकॉर्ड की गई। यहां 90 सेंटीमीटर तक हिमपात हुआ है। तस्वीर में शिमला के रिज मैदान पर मस्ती करते पर्यटक।

जन्‍नत बनी देवभूमि, पहाड़ों ने ओढ़ी सफेद चादर

9 of 25
रोहतांग में 45, शिमला शहर में 17.5, नारकंडा में 30, मनाली के मढ़ी में 30, सोलंगनाला में 20, कांगड़ा के मुल्थान में 15, डलहौजी और खजियार में 40 सेंटीमीटर तक बर्फबारी रिकार्ड की गई है। तस्वीर में शिमला के माल रोड से गुजरते सैलानी।

जन्‍नत बनी देवभूमि, पहाड़ों ने ओढ़ी सफेद चादर

10 of 25
हिमाचल में सोमवार को मैदानी और मध्यम पर्वतीय क्षेत्रों में मौसम साफ रहेगा, जबकि ऊंची चोटियों पर बर्फबारी के आसार हैं। तस्वीर में बर्फबारी के दौरान शिमला के माल रोड से गुजरते सैलानी।

जन्‍नत बनी देवभूमि, पहाड़ों ने ओढ़ी सफेद चादर

11 of 25
इसके बाद 10 से 13 फरवरी तक पूरे प्रदेश में बारिश और बर्फबारी का पूर्वानुमान है। तस्वीर में बर्फबारी के दौरान शिमला के रिज मैदान से गुजरते सैलानी।

जन्‍नत बनी देवभूमि, पहाड़ों ने ओढ़ी सफेद चादर

12 of 25
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के निदेशक डॉ. मनमोहन सिंह के अनुसार 10 फरवरी से चार दिन तक मौसम खराब बना रहेगा। तस्वीर में बर्फबारी के दौरान शिमला के रिज मैदान पर स्नोकटर से बर्फ हटाने में जुटे नगर निगम कर्मचारी।

जन्‍नत बनी देवभूमि, पहाड़ों ने ओढ़ी सफेद चादर

13 of 25
शिमला के पुजारली में रविवार को मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह एक जनसभा में गए थे। इस दौरान बर्फबारी शुरू हो गई। भारी बर्फबारी के कारण कुछ ही देर में सड़कें बंद हो गईं। तस्वीर में शिमला में बर्फवारी का नजारा।

जन्‍नत बनी देवभूमि, पहाड़ों ने ओढ़ी सफेद चादर

14 of 25
प्रशासन सूचना मिलते ही पुजारली से हालीलॉज तक बर्फ हटाने में जुट गया। तस्वीर में शिमला में गाड़ियों पर जमी बर्फ।

जन्‍नत बनी देवभूमि, पहाड़ों ने ओढ़ी सफेद चादर

15 of 25
मुख्यमंत्री को लंबा इंतजार करना पड़ा। जैसे ही सड़क मार्ग क्लीयर हुआ तो सीएम का काफिला हाली लॉज के लिए रवाना हुआ। शाम पांच बजे मैहली होते हुए वीरभद्र सिंह अपने निजी आवास पहुंचे। तस्वीर में शिमला में बर्फबारी के बीच मस्ती करते सैलानी।

जन्‍नत बनी देवभूमि, पहाड़ों ने ओढ़ी सफेद चादर

16 of 25
शिमला के रिज मैदान पर बर्फबारी का नजारा।

जन्‍नत बनी देवभूमि, पहाड़ों ने ओढ़ी सफेद चादर

17 of 25
मनाली के सोलंगनाला में बर्फबारी के बीच मस्ती करते सैलानी।

जन्‍नत बनी देवभूमि, पहाड़ों ने ओढ़ी सफेद चादर

18 of 25
मनाली के सोलंगनाला में बर्फबारी का लुत्फ उठाते सैलानी।

जन्‍नत बनी देवभूमि, पहाड़ों ने ओढ़ी सफेद चादर

19 of 25
बर्फबारी के बाद चंबा के भरमौर में दिखा ऐसा नजारा।

जन्‍नत बनी देवभूमि, पहाड़ों ने ओढ़ी सफेद चादर

20 of 25
हिमपात के दौरान मंडी की सिराज घाटी का नजारा।

जन्‍नत बनी देवभूमि, पहाड़ों ने ओढ़ी सफेद चादर

21 of 25
बर्फ से लकदक मंडी की सिराज घाटी।

जन्‍नत बनी देवभूमि, पहाड़ों ने ओढ़ी सफेद चादर

22 of 25
बर्फ से ढका सिरमौर जिले का हरिपुरधार बाजार।

जन्‍नत बनी देवभूमि, पहाड़ों ने ओढ़ी सफेद चादर

23 of 25
सिरमौर जिले के नौहराधार में नौहरा-हरिपुरधार मार्ग पर भारी बर्फ के बीच फंसे वाहन।

जन्‍नत बनी देवभूमि, पहाड़ों ने ओढ़ी सफेद चादर

24 of 25
शिमला के नारकंडा में ताजा हिमपात का नजारा।
विज्ञापन

जन्‍नत बनी देवभूमि, पहाड़ों ने ओढ़ी सफेद चादर

25 of 25
शिमला के नारकंडा ने ओढ़ी बर्फ की चादर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें