फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिमला में दो साल बाद मार्च में बर्फबारी, प्रदेश में 111 सड़कों पर आवाजाही प्रभावित

Fri, 15 Mar 2019 07:31 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
1 of 6
राजधानी शिमला में शुक्रवार को दो साल बाद मार्च महीने में बर्फबारी हुई। शुक्रवार को शिमला शहर में मौसम ने कई रंग दिखाए। सुबह के समय जहां अच्छी धूप खिली, वहीं दोपहर बाद ओलावृष्टि और फिर बर्फबारी शुरू हो गई। 
विज्ञापन

2 of 6
करीब एक घंटा चली बर्फबारी और ओलावृष्टि से शहर में सफेद चादर बिछ गई। शाम साढ़े चार बजे के बाद दोबारा शहर में धूप खिल गई। मार्च महीने में इससे पहले शिमला शहर में 2017 में बर्फबारी हुई थी।
विज्ञापन

3 of 6
राजधानी शिमला में मार्च महीने में साल 1990 में छह दिन, 1993 में दो दिन, 1995, 1998, 2000, 2002 में एक-एक दिन, 2007 में दो दिन, 2011, 2012 में एक-एक दिन, 2014 में तीन दिन, 2015 में चार दिन और 2017 में दो दिन बर्फबारी हुई थी।

4 of 6
प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भी शुक्रवार को बर्फबारी और अन्य क्षेत्रों में बारिश का दौर जारी रहा। रंगों के त्योहार होली पर पूरे प्रदेश में मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 17 मार्च से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना जताई है। इसके चलते 17 से 20 मार्च तक प्रदेश में बारिश-बर्फबारी के आसार हैं।
विज्ञापन

5 of 6
इस दौरान तापमान में कमी आने की भी संभावना भी है। शनिवार को पूरे प्रदेश में मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है। शुक्रवार को प्रदेश की 111 सड़कों पर आवाजाही प्रभावित रही। किन्नौर के पांगी नाले में एनएच पांच प्रभावित होने से काजा का संपर्क कट गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
उधर, शुक्रवार को शिमला में अधिकतम तापमान 14.7, सुंदरनगर में 22.7, भुंतर में 22.0, धर्मशाला में 17.4, ऊना में 27.2, नाहन में 22.2, सोलन में 20.0, कांगड़ा में 23.8, बिलासपुर में 22.8, हमीरपुर में 23.2, चंबा में 21.5, कल्पा में 8.2, डलहौजी में 6.5 और केलांग में 1.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें