फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बर्फ से सराबोर हुईं हिमाचल की वादियां, उमड़ा सैलानियों का हुजूम, देखें तस्वीरें

Fri, 15 Mar 2019 06:22 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मनाली (कुल्लू)
विज्ञापन
1 of 8
प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में शुक्रवार को बर्फबारी का दौर जारी रहा। इससे हिमाचल की वादियां बर्फ से सराबोर हो गईं हैं। रिकॉर्ड बर्फबारी से लकदक मनाली के पर्यटन स्थलों में सैलानियों का हुजूम उमड़ गया है। 
विज्ञापन

2 of 8
सोलंगनाला में धूप खिलने के बाद बर्फ के बीच पर्यटकों का हुजूम उमड़ पड़ा। मनाली के नेहरू कुंड से सोलंगनाला तक एक से लेकर चार फीट तक बर्फ जमी हुई है, जो सैलानियों को अपनी ओर आकर्षित कर रही है।
विज्ञापन

3 of 8
पर्यटन स्थल सोलंगनाला की ढलानों सहित फातरू और अंजनी महादेव भी बर्फ की सफेद चादर से लिपटे हैं। हालांकि अधिकतर पर्यटक पलचान के कलिंग में ही बर्फ का आनंद उठा रहे हैं।

4 of 8
लेकिन कुछ पर्यटक फॉर वाई फॉर जिप्सी से सोलंगनाला तक भी पहुंच रहे हैं। फोटोग्राफर यूनियन के अध्यक्ष दुर्गा और स्नो स्कूटर यूनियन के अध्यक्ष भूमि चंद ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से पर्यटकों की संख्या बढ़ने लगी है।
विज्ञापन

5 of 8
उन्होंने बताया कि शुक्रवार को दो दिनों में हुई बर्फबारी के बाद धूप खिली और सैलानियों ने बर्फ का खूब आनंद उठाया। कहा कि सोलंगनाला पहुंचकर वह कई साहसिक खेलों से रूबरू हो रहे हैं।
विज्ञापन

6 of 8
उधर, डीएसपी मनाली शेर सिंह ने बताया कि पर्यटन स्थलों में पुलिस जवान तैनात कर दिए गए हैं, जिससे ट्रैफिक व्यवस्था सुचारु रहे। सैलानियों की चहलकदमी से मनाली के कारोबारियों के चेहरे खिल गए हैं।
विज्ञापन

7 of 8
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 17 मार्च से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना जताई है। इसके चलते 17 से 20 मार्च तक प्रदेश में बारिश-बर्फबारी के आसार हैं। इस दौरान तापमान में कमी आने की भी संभावना भी है। शनिवार को पूरे प्रदेश में मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है।
विज्ञापन

8 of 8
उधर, शुक्रवार को शिमला में अधिकतम तापमान 14.7, सुंदरनगर में 22.7, भुंतर में 22.0, धर्मशाला में 17.4, ऊना में 27.2, नाहन में 22.2, सोलन में 20.0, कांगड़ा में 23.8, बिलासपुर में 22.8, हमीरपुर में 23.2, चंबा में 21.5, कल्पा में 8.2, डलहौजी में 6.5 और केलांग में 1.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें