फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बर्फबारी: जलोड़ी दर्रा में साढ़े तीन घंटे फंसे रहे 26 पर्यटक, पुलिस व स्थानीय युवाओं ने सुरक्षित निकाला

Mon, 25 Oct 2021 12:44 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
1 of 5
लाहौल में मूलिंग पुल के पास भूस्खलन होने से हाईवे-तीन बाधित। - फोटो : संवाद
बर्फबारी से औट-बंजार-सैंज हाईवे-305 पर बस सेवा बंद हो गई है। जबकि फोर बाई फोर वाहन चल रहे हैं। रविवार रात को यहां पश्चिम-बंगाल के 26 सैलानी साढ़े तीन घंटे तक फंसे रहे, जिन्हें पुलिस व स्थानीय युवाओं की मदद से सुरक्षित निकाला गया। हाईवे बंद होने से लोगों को पैदल जाना पड़ा है। हालांकि सोमवार को दो दिन बाद धूप खिल गई है। लेकिन लोगों की दुश्वारियां कम नहीं हुई हैं। अटल टनल के साउथ पोर्टल स्थित धुंधी के पास रोड फिसलन भरा हो गया है। 
विज्ञापन

2 of 5
पश्चिम बंगाल के 26 सैलानियों को सुरक्षित निकाल लिया गया है। - फोटो : अमर उजाला
जिसके चलते साउथ पोर्टल से नॉर्थ पोर्टल की तरफ वाहनों की आवाजाही को रोक दिया गया है। वहीं लाहौल में मूलिंग पुल के पास पहाड़ी से भूस्खलन होने से हाईवे-तीन अवरूद्ध हो गया है। मनाली-लेह मार्ग के साथ ग्रांफू-काजा मार्ग भी यातायात के पूरी तरह से बंद है।
विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : अमर उजाला
लाहौल-स्पीति प्रशासन ने लोगों से आग्रह किया है कि किसी भी प्रकार की दुर्घटना से बचने के लिए अनावश्यक यात्रा से बचें। एसपी मानव वर्मा ने लोगों को एहतियात बरतने को कहा है। 

4 of 5
- फोटो : अमर उजाला
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार सोमवार को भी प्रदेश में मौसम खराब रहने का पूर्वानुमान है। 26 से 28 तक मौसम साफ रहने की संभावना जताई गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : अमर उजाला
केलांग का न्यूनतम तापमान -0.7, कल्पा 4.6, शिमला 10.1, सुंदरनगर 13.1, भुंतर 13.0, धर्मशाला 12.8, ऊना 13.4, नाहन 16.0, सोलन 12, मनाली 7.5, मंडी 15.9, बिलासपुर 15.0, हमीरपुर 13.4 और चंबा में 10.9 डिग्री सेल्सियस रहा।   
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें