जिला प्रशासन ने खराब मौसम को देखते हुए अलर्ट जारी किया है। लोगों व पर्यटकों को सावधानी बरतने की अपील की गई है। मनाली की ऊंची चोटियों मकरवे, शिकरवे, मनाली पीक, सैवन सिस्टर पीक, लद्दाखी पीक, पतालसू पीक, हनुमान टिब्बा, देउ टिब्बा, मांगण कोट, मनाली पास, शलीण धार, हामटा पास, शिरघन तुंग में भी ताजा बर्फबारी हुई है।