फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल की चोटियों ने ओढ़ी बर्फ की सफेद चादर, तस्वीरों में देखिए शानदार नजारा

Tue, 13 Nov 2018 10:30 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोकसर/चंबा/शिमला
विज्ञापन
1 of 7
प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में सोमवार को भी बर्फबारी होने का क्रम जारी रहा। चोटियों पर बर्फबारी होने से मैदानी और मध्य पर्वतीय क्षेत्रों में कड़ाके की ठंड शुरू हो गई है। सोमवार को धूप खिलने के बावजूद प्रदेश के अधिकतम तापमान में तीन से चार डिग्री की गिरावट दर्ज हुई है।
विज्ञापन

2 of 7
मंगलवार और बुधवार को भी प्रदेश के कई क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी होने का पूर्वानुमान है। 15 नवंबर से प्रदेश में मौसम साफ रहने के आसार हैं।प्रदेश के जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति और कुल्लू की ऊंची चोटियों पर सोमवार को भी बर्फबारी रिकॉर्ड हुई।
विज्ञापन

3 of 7
13050 फीट ऊंचे रोहतांग दर्रा में आठ, कोकसर में चार और सिस्सू में तीन सेंटीमीटर ताजा बर्फबारी हुई है। पर्यटन नगरी मनाली में बारिश हुई। सोमवार को कुल्लू से लाहौल के लिए तीन बसें भेजी गईं। इनमें से दो बसें बर्फबारी को देखते हुए गुलाबा से लौट आईं जबकि एक बस सुरक्षित कोकसर पहुंची।

4 of 7
जिला प्रशासन ने खराब मौसम को देखते हुए अलर्ट जारी किया है। लोगों व पर्यटकों को सावधानी बरतने की अपील की गई है। मनाली की ऊंची चोटियों मकरवे, शिकरवे, मनाली पीक, सैवन सिस्टर पीक, लद्दाखी पीक, पतालसू पीक, हनुमान टिब्बा, देउ टिब्बा, मांगण कोट, मनाली पास, शलीण धार, हामटा पास, शिरघन तुंग में भी ताजा बर्फबारी हुई है।
विज्ञापन

5 of 7
रोहतांग दर्रा पर पैदल यात्रियों की सुरक्षा के लिए कोकसर और मढ़ी में सोमवार से बचाव चौकियां स्थापित कर दी हैं। उधर, जिला चंबा के भरमौर, पांगी, किहार सेक्टर, सलूणी, साहो, सिल्लाघ्राट, तीसा की ऊपरी धाराओं में भी सोमवार को रुक-रुक कर हल्की बर्फबारी का क्रम जारी रहा।
विज्ञापन

6 of 7
सोमवार को ऊना में अधिकतम तापमान 27.8, सुंदरनगर में 23.9, सोलन में 23.5, कांगड़ा में 22.6, बिलासपुर-भुंतर में 22.0, हमीरपुर में 21.6, नाहन में 20.8, चंबा में 19.3, शिमला में 18.5, धर्मशाला में 18.2, कल्पा में 12.4, डलहौजी में 12.2 और केलांग में 3.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
रविवार रात को केलांग में न्यूनतम तापमान माइनस 3.0, कल्पा में 1.2, मनाली में 2.4, मंडी-भुंतर में 5.2, सुंदरनगर में 5.8, सोलन में 6.8, चंबा में 8.8, धर्मशाला में 9.6 और शिमला में 10.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें