क्रिसमस पर शिमला में बर्फबारी होने की खबर मिलते ही देशभर से सैलानी यहां पहुंचने लगे हैं। बर्फ की सफेद चादर के बीच मस्ती का मौका कोई छोड़ना नहीं चाहता है। आइए देखते हैं ऐसे ही कुछ नजारे-
विज्ञापन
2 of 11
25 साल बाद क्रिसमस पर हुई बर्फबारी ने लोगों की मुराद पूरी कर दी। एकाएक हुई बर्फबारी में हर कोई मस्ती कर रहा है। सैलानी इन नजारों को कैमरे में कैद कर रहे हैं।
विज्ञापन
3 of 11
वीकेंड पर छुट्टियां मनाने शिमला पहुंचे सैलानी बर्फबारी देखने के बाद अब कुछ दिन और यहां रुक गए हैं। इनका कहना है कि उन्होंने क्रिसमस का ऐसा तोहफा पहले कभी नहीं देखा।
4 of 11
हालांकि, शिमला में अब बर्फ पिघल गई है लेकिन साथ लगते कुफरी और महासू पीक पर अभी भी बर्फ की सफेद चादर बिछी हुई है।
विज्ञापन
5 of 11
इसके अलावा मनाली के साथ लगते इलाकों, कांगड़ा के पहाड़ी इलाके, चंबा के जनजातीय क्षेत्रों और किन्नौर के उपरी इलाकों में बर्फ की सफेद चादर बिछी हुई है।
विज्ञापन
6 of 11
बर्फबारी से कई इलाकों में सूखे से भी किसानों को राहत मिली है। पिछले करीब चार महीने से बारिश न होने से सभी निराश थे।
विज्ञापन
7 of 11
वहीं, सैलानी बर्फबारी में मस्ती के लिए शिमला के साथ लगती चोटियों पर पहुंच रहे हैं। शिमला में यातायात सुचारू है जिससे सैलानी पूरे मजे ले रहे हैं।
8 of 11
बर्फबारी के कारण समूचे प्रदेश में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। लेकिन अब मौसम खुलने से लोगों को हल्की राहत भी मिली है।
9 of 11
कुल्लू घाटी में भी बर्फबारी की चादर बिछी हुई है। रोहतांग पर भारी बर्फबारी होने से यातायात ठप है।
10 of 11
बर्फबारी के कारण कई जगहों पर सैलानियों की गाड़ियां स्किड होने की भी सूचना है। इसलिए सैलानी वाहन चलाते वक्त एहतियात बरतें।