फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल में ताजा बर्फबारी, 200 से ज्यादा सैलानी फंसे

विज्ञापन
1 of 7
हिमाचल में मौसम ने अचानक करवट बदली है। यहां कुल्लू, लाहौल और चंबा की ऊंची चोटियों पर हिमपात हुआ है। ताजा हिमपात के बाद रोहतांग आए 200 के करीब सैलानी और स्थानीय लोग यहां फंस गए हैं।
विज्ञापन

हिमाचल में ताजा बर्फबारी, 200 से ज्यादा सैलानी फंसे

2 of 7
जिला प्रशासन और पुलिस ने सभी लोगों को देर शाम तक कड़ी मशक्कत के बाद मनाली पहुंचाया। दर्जनों वाहन अभी भी रोहतांग में ही बर्फ में फंसे हुए हैं। डीएसपी मनाली पुनीत रघु ने इसकी पुष्टि की है।
विज्ञापन

हिमाचल में ताजा बर्फबारी, 200 से ज्यादा सैलानी फंसे

3 of 7
पर्यटन नगरी मनाली के मढ़ी में 15 सेंटीमीटर, रोहतांग में 30 और चंबा के इंद्रहार पास में 40 सेंटीमीटर तक ताजा बर्फबारी हुई है। सीजन में पहली बार मनाली के गुलाबा तक बर्फ गिरी है।

हिमाचल में ताजा बर्फबारी, 200 से ज्यादा सैलानी फंसे

4 of 7
बुधवार सुबह 11 बजे से शुरू हुई बर्फबारी से मनाली-रोहतांग-लेह मार्ग बंद हो गया। दो दर्जन वाहनों में रोहतांग आए 200 के करीब सैलानी और स्थानीय लोग फंस गए। खराब मौसम को देखते हुए जिला प्रशासन ने 12 बजे रोहतांग जाने वाले सभी वाहनों की आवाजाही पर मौसम साफ होने तक रोक लगा दी है। (दिन के समय बर्फबारी में मौज मस्ती करते सैलानी।)
विज्ञापन

हिमाचल में ताजा बर्फबारी, 200 से ज्यादा सैलानी फंसे

5 of 7
एसडीएम मनाली ज्योति राणा का कहना है कि रोहतांग में सैलानी फंसे होने की सूचना पर प्रशासन ने मौके पर टीम भेज दी है। देर शाम तक सैलानियों को सुरक्षित मनाली पहुंचा दिया गया है। मौसम के देखते हुए रोहतांग में वाहनों की आवाजाही पर रोक लगा दी है। प्रशासन किसी भी स्थिति से निपटने को तैयार है।
विज्ञापन

हिमाचल में ताजा बर्फबारी, 200 से ज्यादा सैलानी फंसे

6 of 7
सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) के कमांडर कर्नल राजेंद्र कुमार ने बताया कि बर्फबारी के बाद मनाली-रोहतांग-लाहौल मार्ग को दोनों तरफ से बहाल करने का काम शुरू कर दिया है। लाहौल से कोकसर और मनाली से गुलाबा की तरफ से बर्फ हटाई जा रही है। वीरवार तक रोहतांग से बर्फ हटाकर मार्ग बहाल करने का लक्ष्य रखा है। वहीं, चंबा, भरमौर, तीसा, सलूणी की ऊंची चोटियों और मणिमहेश पर्वत में ताजा बर्फबारी से जिले की झीलों का तापमान शून्य से नीचे चला गया है। उन पर बर्फ की पपड़ी जमना शुरू हो गया है। उधर, कुल्लू और लाहौल की झीलें भी जमना शुरू हो गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

हिमाचल में ताजा बर्फबारी, 200 से ज्यादा सैलानी फंसे

7 of 7
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के निदेशक डॉ. मनमोहन सिंह के अनुसार वीरवार को भी प्रदेश के निचले क्षेत्रों में बारिश और चोटियों पर हिमपात के आसार हैं। उन्होंने बताया कि छह नवंबर से प्रदेश में मौसम साफ रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें