फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें: हिमाचल की इस बेटी ने जीता मिस नॉर्थ इंडिया का खिताब, अब ये है सपना

Wed, 31 Jan 2018 09:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, ऊना
विज्ञापन
1 of 7
हिमाचल की बेटी ने मिस नॉर्थ इंडिया 2018 का खिताब जीता है। यही नहीं उन्होंने फेस ऑफ हिमाचल और मिस नॉर्थ अर्थ का टाइटल भी अपने नाम किया। 
विज्ञापन

2 of 7
ऊना की स्माइली ने दिल्ली में हुई सौंदर्य प्रतियोगिता में मिस नॉर्थ इंडिया 2018 का खिताब जीतकर प्रदेश का नाम रोशन किया है। 22 से 27 जनवरी तक हुई प्रतियोगिता में मिस नॉर्थ इंडिया के साथ-साथ फेस ऑफ हिमाचल और मिस नॉर्थ अर्थ का टाइटल भी हासिल किया है। 
विज्ञापन

3 of 7
खिताब जीतने के बाद ऊना पहुंची स्माइली ने कहा कि उसका अगला लक्ष्य मिस इंडिया और मिस वर्ल्ड का ताज जीतना है। फिलहाल स्माइली शिमला के नर्सिंग कॉलेज से शिक्षा ग्रहण कर रही है।

4 of 7
इससे पहले जमा दो एसएसआरवीएम स्कूल ऊना से पास की। उसने इस उपलब्धि का श्रेय परिजनों व कॉलेज शिक्षकों को दिया है।
विज्ञापन

5 of 7
उसके पिता रणवीर सिंह सऊदी अरब में क्रेन ऑपरेटर हैं, जबकि माता मीना ठाकुर ऊना में सेलून चलाती हैं। उन्होंने कहा कि उनको फेसबुक के माध्यम से इस ऑडिशन के बारे में पता चला।
विज्ञापन

6 of 7
  इसके बाद उसका चयन इस प्रतियोगिता के लिए हुआ। दिल्ली में ग्रूमिंग होने के बाद अपनी मेहनत व लगन से यह मुकाम हासिल किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
कहा कि लड़कियां किसी भी क्षेत्र में लड़कों से कम नहीं हैं। भविष्य में भी ऐसी प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेकर माता-पिता और क्षेत्र का नाम रोशन करूंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें