आईपीएच और बागवानी मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर
काफी एक्टिव मोड में हैं। राजधानी शिमला, मंडी, सोलन आदि मेें पीलिया फै लने को लेकर लगातार अधिकारियों की बैठकें लेते रहे। ब्रिक्स की रूस से आई एक टीम के साथ बैठक करके उन्हें हिमाचल प्रदेश में वर्षा जल संग्रहण का मास्टर प्लान दिखाया है। इसमें आर्थिक मदद मांगी है। नींबू प्रजाति के फलों का समर्थन मूल्य बढ़वाया है। बागवानी विकास परियोजना की समीक्षा की है।