शिमला-मनाली आ रहे हैं तो पहले देख लें ये तस्वीरें, फिर ही लें फैसला
Sun, 15 Jan 2017 11:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
अगर आप शिमला-मनाली घूमने आ रहे हैं तो पहले इन तस्वीरों को देख लीजिए। उसके बाद फैसला करें कि टूर पर जाना है या नहीं।
राजधानी शिमला और मनाली में बर्फ पर फिसलने से कई लोग घायल हो रहे हैं।
snowfall in himachal
मौसम खुलने के बाद अब सड़कों पर गिरी बर्फ शीशे की तरह जम गई है जिस पर चलना बेहद जोखिम भरा है।
सोमवार को बर्फ में फिसलने से चोटिल होकर तीन लोग आईजीएमसी पहुंचे।
चिकित्सकों ने बताया कि इन लोगों के हाथ और बाजू में चोटें आई हैं।
प्राथमिक उपचार के बाद तीनों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।
अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक डॉ. रमेश चंद ने बताया कि बर्फ पर संभलकर चलें।
बच्चों सहित घूमने पहुंचे सैलानियों को बेहद दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
राजधानी शिमला में पिछले चार दिन से बिजली नहीं है। ब्लैकआऊट छाया हुआ है।
पानी की आपूर्ति ठप है। दुर्गम इलाकों में रेफर मरीज फंसे हुए हैं। मुख्य मार्गों से बर्फ हटाई जा रही है, लेकिन सड़कों पर पैदल चलना मुश्किल हो रहा है।
पहाड़ों की रानी शिमला समेत सूबे के कई इलाकों में पारा शून्य से नीचे चला गया है। लोग घरों में दुबकने को मजबूर हैं। सैलानी परेशान होकर वापस लौट रहे हैं। प्रदेश में सोमवार को भी कई रूटों पर एचआरटीसी की 500 से ज्यादा बसें सड़कों पर ही फंसी रहीं।