फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PICS: कुल्लू हादसा, चीख पुकारों से गूंज उठी घाटी

विज्ञापन
1 of 11
हिमाचल के कुल्लू जिले में कुल्लू-पीज मार्ग पर जोखू नाला के पास सड़क हादसे में एक महिला पंचायत प्रधान समेत 5 लोगों की मौत हो गई। हादसे में गंभीर रूप से घायल दो लोगों में से एक को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया है। हादसा बुधवार सुबह करीब दस बजे हुआ। सात लोग वैन (एचपी 66-3474) में सवार होकर जिला परिषद प्रत्याशी के नामांकन में शामिल होने के लिए कुल्लू आ रहे थे। लेकिन जोखू नाला के पास वैन अचानक अनियंत्रित होकर 300 फीट से भी ज्यादा गहरी खाई में गिर गई। रिपोर्ट: रितेश गुलेरिया, फोटो: अजय कुमार
विज्ञापन

PICS: कुल्लू हादसा, चीख पुकारों से गूंज उठी घाटी

2 of 11
हादसे में प्रदीप कुमार, महेंद्र, ईशरा देवी, हितेश कुमार और भवानी सिंह की मौत हो गई है। ऊषा देवी और देवेंद्र ठाकुर गंभीर घायल हैं। इन्हें उपचार के लिए कुल्लू अस्पताल लाया गया, जहां से देवेंद्र को पीजीआई रेफर किया गया है। हादसे में मारे गए सभी लोग पीज गांव से थे। ईशरा देवी पीज पंचायत की प्रधान थीं। एएसपी कुल्लू निश्चिंत सिंह नेगी ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए हैं।
विज्ञापन

PICS: कुल्लू हादसा, चीख पुकारों से गूंज उठी घाटी

3 of 11
तीन बेटियों, एक बेटा के सिर से उठा बाप का साया- कहते हैं कि जब कोई बड़ी आपदा आती है तो पुरुष ही हौसला रख पाता है महिलाएं नहीं।

PICS: कुल्लू हादसा, चीख पुकारों से गूंज उठी घाटी

4 of 11
लेकिन, पीज हादसे में एक बेटी अपने पिता की मौत होने पर पुरुषों जैसा हौसला रखकर अपनी मां को हौसला दिलाती रही।
विज्ञापन

PICS: कुल्लू हादसा, चीख पुकारों से गूंज उठी घाटी

5 of 11
बेटी को पिता के खोने का कितना दुख हुआ होगा, यह तो वही जानती है लेकिन सैकड़ों लोगों के सामने हौसला रखकर बेटी ने मां को ढांढस बंधवाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। पानी पिलाकर कर बेटी ने अपनी मां को काफी देर बाद होश में लाया।
विज्ञापन

PICS: कुल्लू हादसा, चीख पुकारों से गूंज उठी घाटी

6 of 11
गौरतलब है कि पीज हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई। इसमें से एक परिवार के दो सदस्य मारे गए। जबकि, इसी परिवार का एक सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गया है।
विज्ञापन

PICS: कुल्लू हादसा, चीख पुकारों से गूंज उठी घाटी

7 of 11
सड़क दुर्घटना में महेंद्र सिंह (48) ने भी अपनी जान गवां दी। हादसे की जानकारी के बाद पत्नी पार्वती क्षेत्रीय अस्पताल में पहुंची।

PICS: कुल्लू हादसा, चीख पुकारों से गूंज उठी घाटी

8 of 11
करीब तीन घंटे से ज्यादा समय तक पार्वती क्षेत्रीय अस्पताल के शवगृह के बाहर बेहोश हालत में रही।

PICS: कुल्लू हादसा, चीख पुकारों से गूंज उठी घाटी

9 of 11
इसी बीच महेंद्र की बेटी सपना ने अपनी मां को बेटे जैसे हौसला रखकर ढांढस बंधवाया।

PICS: कुल्लू हादसा, चीख पुकारों से गूंज उठी घाटी

10 of 11
महेंद्र सिंह अपने पीछे पत्नी समेत तीन बेटियां और एक बेटे को छोड़ गए।
विज्ञापन

PICS: कुल्लू हादसा, चीख पुकारों से गूंज उठी घाटी

11 of 11
गौरतलब है कि पीज सड़क पर यह पहली बड़ी सड़क दुर्घटना घटी है और पीज गांव कभी भी इस घटना को भूल नहीं पाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें