फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बर्फ के दीदार को रोहतांग में उमड़े सैलानी, यहां शून्य तक पहुंचा पारा, शीतलहर की चपेट में देवभूमि

Thu, 10 Oct 2019 05:11 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला/कुल्लू
विज्ञापन
1 of 6
- फोटो : अमर उजाला
हिमाचल के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में जारी बर्फबारी से प्रदेश के कई क्षेत्र शीतलहर की चपेट में आ गए हैं। केलांग में न्यूनतम पारा शून्य तक पहुंच गया है।पहाड़ों के बाद रिहायशी क्षेत्रों में बर्फबारी होने से मौसम में ठंडक बढ़ गई है।
विज्ञापन

2 of 6
- फोटो : अमर उजाला
गुरुवार को बड़ी संख्या में सैलानियों ने रोहतांग का रुख किया और यहां बर्फ में जमकर मस्ती की। इस दौरान सैलानियों ने बर्फ के बीच सेल्फी और तस्वीरें भी खींचीं। 
विज्ञापन

3 of 6
- फोटो : अमर उजाला
उधर, गुरुवार को मनाली-लेह मार्ग बहाल होने के बाद सैकड़ों वाहन रोहतांग के आर-पार हुए। हालांकि, लाहौल जाने वाले लोगों के साथ सेना का काफिला रोहतांग से नीचे लाहौल की तरफ बाईपास सड़क पर तीन घंटे तक लंबे जाम में फंसा रहा।

4 of 6
- फोटो : अमर उजाला
 लाहौल निवासी राजेश कुमार, संदीप ठाकुर और रोशन लाल का कहना है कि यदि लोनिवि बाईपास सड़क की हालात नहीं सुधार सकता है तो इसे बीआरओ के हवाले कर देना चाहिए। लाहौल के लोगों ने सरकार से सड़क करने की मांग की है। साथ ही ट्रैफिक पुलिस की तैनाती की मांग उठाई है। लाहौल-स्पीति जिप के चेयरमैन रमेश रूअलवा ने कहा कि सड़क की बदतर स्थिति का मामला लेकर लोनिवि और जिला प्रशासन के समक्ष प्रमुखता से उठाया जाएगा।
विज्ञापन

5 of 6
गुरुवार को राजधानी शिमला सहित अन्य क्षेत्रों में मौसम साफ रहा। धूप खिलने के साथ हल्के बादल छाए रहने से अधिकतम तापमान में तीन से चार डिग्री की गिरावट दर्ज हुई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
- फोटो : अमर उजाला
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने शुक्रवार या शनिवार तक प्रदेश से मानसून के विदा होने का पूर्वानुमान जताया है। हिमाचल में इस साल सर्दियों का मौसम अक्तूबर से ही शुरू हो गया है। सामान्य तौर पर 15 नवंबर के बाद प्रदेश में ठंड के मौसम का आगाज होता रहा है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें