हिमाचल के शिमला जिले के कोर्टखाई में गुड़िया से हुए गैंगरेप और मर्डर केस में कब क्या हुआ इसकी पूरी जानकारी एक क्लिक में पढ़िए।
6 जुलाई : शिमला जिले के कोटखाई के जंगल में गुड़िया का मिला शव, पुलिस ने दुराचार के बाद हत्या की जताई आशंका।
7 जुलाई : पोस्टमार्टम रिपोर्ट से दुराचार का हुआ खुलासा, कोटखाई में हुआ प्रदर्शन।
विज्ञापन
2 of 8
8 जुलाई : मौके पर पहुंचे एसपी शिमला। 72 घंटों बाद भी पुलिस दरिंदों तक नहीं पहुंची, जनाक्रोश भड़का।
9 जुलाई : कई लोगों से की पूछताछ, पर नहीं हुई गिरफ्तारी। जनता ने उठाई सीबीआई जांच की उठी मांग।
विज्ञापन
3 of 8
10 जुलाई : सरकार ने बढ़ते आंदोलन प्रदर्शन के बाद एसआईटी की गठित, जनता में बढ़ा आक्रोश।
11 जुलाई : सरकार ने पीड़ित परिवार को पांच लाख मुआवजे की घोषणा की। एक लाख दरिंदों को पकड़ने का ईनाम।
4 of 8
12 जुलाई : सीएम के अधिकारिक फेसबुक पेज से कथित आरोपियों के फोटो हुई वायरल।
13 जुलाई : पुलिस ने मामले में 6 लोगों को गिरफ्तार किया, जांच पर उठे सवाल।
विज्ञापन
5 of 8
14 जुलाई : जांच के विरोध में ठियोग थाने पर पथराव, गाड़ियां तोड़ीं, दबाव में सीबीआई जांच की संस्तुति।
15 जुलाई : दो और रईसजादों के लिए डीएनए सैंपल, सीएम ने सीबीआई जांच के लिए पीएम को पत्र लिखा, सुक्खू ने सीएम पर बोला हमला।
विज्ञापन
6 of 8
16 जुलाई : एसआईटी फिर पहुंची घटनास्थल पर, लोगों ने किया दांदी के जंगल में हवन, कई जगह हुए प्रदर्शन।
17 जुलाई : दिल्ली से मुंबई तक हुए जस्टिस फॉर गुड़िया के लिए प्रदर्शन, राजभवन पहुंची भाजपा ने सरकार की बर्खास्तगी की मांग उठाई।
विज्ञापन
7 of 8
18 जुलाई : सरकार ने हाईकोर्ट में जल्द सीबीआई जांच शुरू करने के लिए दाखिल किया आवेदन, गुम्मा में चक्का जाम, दिल्ली में हुआ कैंडल मार्च।
19 जुलाई : कोटखाई थाने में एक आरोपी की पुलिस हिरासत में हुई हत्या, जनता ने थाने को घेरा, आग लगाने की कोशिश कई पुलिस वाले घायल।
इसके बाद सीबीआई ने जांच शुरू की। स्थानीय लोगों के ब्लड सैंपल लिए। हाईकोर्ट ने सीबीआई को जल्द जांच पूरी करने को कहा। इस बीच सीबीआई को हाईकोर्ट ने फटकार भी लगाई।
29 अगस्त को सीबीआई ने आईजी जहूर जैदी समेत आठ पुलिस अफसरों और कर्मचारियों को गिरफ्तार किया।