फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशन कपूर की जीत पर भावुक हुए शांता, भरे गले से गाया ये गाना

Fri, 24 May 2019 10:34 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
1 of 6
- फोटो : social media
भाजपा सांसद किशन कपूर ने ऐतिहासिक जीत के बाद शुक्रवार को पालमपुर में भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं अपने राजनीतिक गुरु शांता कुमार से उनके घर पर मुलाकात कर आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन

2 of 6
- फोटो : social media
किशन कपूर ने अपने राजनीति गुरु के पैर छू कर आशीर्वाद लिया। मुलाकात के दौरान शांता कुमार भावुक हो गए। शांता कुमार ने धर्मशाला में एक जनसभा के दौरान कार्यकर्ताओं से वादा किया था कि कपूर अगर 2 लाख मतों से जीते तो वह गाएंगे भी और नाचेंगे भी। 
विज्ञापन

3 of 6
- फोटो : social media
शांता ने अपना वादा निभाते हुए कार्यकर्ताओं के साथ गीत चमन तो होगा, माली कोई और... गाना गाया। गाना गाते गाते शांता भावुक भी हो गए। शांता ने कहा कि इस बार उनका चुनाव लड़ाने का आनंद सही में दोगुना हुआ है। 

4 of 6
- फोटो : social media
 वहीं, नवनिर्वाचित सांसद किशन कपूर ने कहा कि कांगड़ा-चंबा की जनता ने उन्हें भारी बहुमत देकर संसद में भेजा है। जनता की आकांक्षाओं के अनुरूप वह कांगड़ा-चंबा क्षेत्र को विकास की दृष्टि से आगे बढ़ाने के लिए प्रयासरत रहेंगे। 
विज्ञापन

5 of 6
- फोटो : social media
वह शांता कुमार के प्रोजेक्ट रज्जू मार्ग, चंबा में सीमेंट प्लांट और पठानकोट-जोगेंद्रनगर रेलवे लाइन को ब्रॉडगेज करने के लिए विशेष प्रयास करेंगे। शांता के अधूरे कार्यों को पूरा करने का वह प्रयास करेंगे।  
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
- फोटो : social media
शांता से मुलाकात से पहले किशन कपूर ने धर्मशाला स्थित अपने घर में कार्यकर्ताओं का अभिवादन स्वीकार किया। ऐतिहासिक जीत के बाद किशन कपूर के घर पर सुबह से कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह हजारों लोग कपूर के घर पर जीत की बधाई देने पहुंचे थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें