शिमला पुलिस ने शनिवार को मालरोड पर स्थित स्पा सेंटर में दबिश दी। इसमें एक विदेशी युवती भी पकड़ी गई। एडीएम लॉ एंड आर्डर, डीएसपी सिटी, दो महिला कांस्टेबल और एक एएसआई की मौजूदगी में पुलिस ने इस रैकेट में शामिल छह युवतियों सहित आठ लोगों को पकड़ा और पूछताछ के लिए थाना सदर ले गए। इसमें एक युवती थाईलैंड, तीन मणिपुर और तीन दिल्ली की रहने वाली हैं। यह धंधा मालरोड से सटे एक मसाज सेंटर में चल रहा था। इसमें सेंटर के प्रबंधक को भी गिरफ्तार किया गया है।