फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिमला में हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट का पर्दाफाश, 6 युवतियों समेत 8 गिरफ्तार, पुलिस ने ऐसे बिछाया जाल

Sun, 18 Nov 2018 10:50 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
1 of 11
राजधानी शिमला में मालरोड पर सेक्स रैकेट का एक हाई प्रोफाइल मामला पकड़ा है। इसमें एक विदेशी युवती भी पकड़ी गई।
विज्ञापन

2 of 11
एडीएम लॉ एंड ऑर्डर, डीएसपी सिटी, दो महिला कांस्टेबल और एक एएसआई की मौजूदगी में पुलिस ने इस रैकेट में शामिल छह युवतियों सहित आठ लोगों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

3 of 11
इसमें एक युवती थाईलैंड, तीन मणिपुर और तीन दिल्ली की रहने वाली हैं। जिस्म फरोशी का यह धंधा मालरोड से सटे एक मसाज सेंटर में चल रहा था।

4 of 11
इसमें सेंटर के प्रबंधक को भी गिरफ्तार किया गया है। पुलिस को सूचना मिली थी कि मालरोड के पास एक मसाज सेंटर में जिस्म फरोशी का धंधा चला हुआ है।
विज्ञापन

5 of 11
इसके बाद पुलिस ने इस गिरोह को पकड़ने के लिए जाल बिछाया। पुलिस ने एक व्यक्ति को इस सेंटर में ग्राहक बनाकर भेजा।
विज्ञापन

6 of 11
पुलिस ने इस व्यक्ति के कपड़ों में इलेक्ट्रॉनिक चिप लगा रखी थी ताकि अंदर की सारी बातें रिकॉर्ड होने के साथ बाहर सादी वर्दी में घूम रही पुलिस टीम सुन सके।
विज्ञापन

7 of 11
ग्राहक बनाकर भेजे व्यक्ति के पास पैसे भी पुलिस ने दे रखे थे। इन नोटों के सीरीज नंबर पुलिस ने दर्जकर रखे थे।

8 of 11
अंदर भेजे व्यक्ति ने जब आरोपियों से बात की तथा इस धंधे से संबंधित तमाम बातों का खुलासा हुआ तो पुलिस ने रात करीब दस बजे मसाज सेंटर में दबिश दी और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

9 of 11
मौके पर पुलिस द्वारा दिए गए नोट भी युवतियों से बरामद किए गए। यही नहीं मौके से इंटरनेशनल करेंसी भी बरामद हुई है। कार्रवाई कर रही टीम का नेतृत्व डीएसपी सिटी दिनेश शर्मा ने किया। इस टीम में इंस्पेक्टर विकास, एक एएसआई, दो महिला कांस्टेबल शामिल थीं।

10 of 11
डीएसपी सिटी दिनेश शर्मा ने कहा कि शहर में किसी भी तरह के गलत काम बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे। जिस्म फरोशी के धंधे में पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

11 of 11
महिला पुलिस की मौजूदगी में कुछ युवतियों को पकड़ा गया है तथा यह पूरी कार्रवाई एडीएम लॉ एंड ऑर्डर प्रभा राजीव और डीएसपी हेड क्वार्टर प्रमोद शुक्ला की मौजूदगी में की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें