फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल की छोटी काशी के नाम से प्रसिद्ध इस शहर में हैं महादेव के कई मंदिर, सावन को लेकर ये है मान्यता

Wed, 17 Jul 2019 04:06 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला/मंडी
विज्ञापन
1 of 7
छोटी काशी मंडी - फोटो : अमर उजाला
ऐसी मान्यता है कि सावन माह में की गई भगवान शिव की पूजा बहुत ही फलदायी होती है और इसका फल बहुत जल्द मिलता है। सावन मास शुरू होते ही हिमाचल के छोटी काशी मंडी के मंदिर भगवान शिव के जयकारों से गूंज उठे हैं।
विज्ञापन

2 of 7
एकादश रुद्र महादेव मंदिर - फोटो : अमर उजाला
छोटी काशी मंडी में कई शिव मंदिर हैं। इनमें कई मंदिर ऐसे हैं जहां पर पूरा साल धार्मिक गतिविधियां चलती रहती हैं। इसी कारण प्रदेश सरकार ने मंडी में शिवधाम स्थापित करने का निर्णय लिया है। ब्यास घाट पर स्थित एकादश रुद्र महादेव मंदिर में सावन महीना शुरू होते ही ओम नम: शिवाय का अखंड पाठ भी शुरू हो गया है। यह पाठ पूरा माह चलेगा। एकादश रुद्र मंदिर के महंत पुजारी स्वामी सतसुंदरम पिछले 47 सालों से लगातार इस मंदिर में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
विज्ञापन

3 of 7
मंडी शहर
इसमें एक व्यक्ति एक घंटे तय समय में लगातार जाप करेगा। यही क्रम एक माह तक चलता रहेगा। भंडारे का आयोजन भी किया जाएगा। वहीं रुद्रघाट मंडी में गुरु पूर्णिमा पर ब्यास आरती का आयोजन किया गया। इससे पूर्व मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं को सत्यनारायण भगवान की कथा का श्रवण पान कराया। 

4 of 7
 शहर में बाबा भूतनाथ मंदिर को विशेष रूप से संवारा गया है। छोटी काशी में सावन मास काफी धूमधाम से मनाया जाता है। पूरे माह मंदिरों में भंडारे और विशेष पूजा-अर्चना की जाती है।
विज्ञापन

5 of 7
- फोटो : अमर उजाला
हिंदू धर्म में सावन माह को भगवान शिव की पूजा के लिए महत्वपूर्ण माना गया है। इसी आस्था के साथ भगवान शिव की पूजा-अर्चना की जाती है। शिव भक्तों ने भगवान शिव के लिए व्रत की शुरुआत की और मनचाहे वरदान के लिए पूजा-पाठ शुरू किया। 
विज्ञापन

6 of 7
- फोटो : अमर उजाला
सुंदरनगर के भोजपुर स्थित श्री गोपाल मंदिर, महादेव स्थित प्राचीन शिव मंदिर, डोडेश्वर महादेव मंदिर, महामाया मंदिर, बाड़ी कुलवाड़ा में शिव गुफा और आसपास के मंदिरों में सावन मास की पूजा के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। मान्यता है कि सावन माह के दौरान आने वाले सभी सोमवार को व्रत के लिए बहुत खास माना जाता है जिन्हें सावन सोमवार और सावन सोमवार व्रत के नाम से जाना जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
- फोटो : अमर उजाला
बहुत से भक्त सावन माह के पहले सोमवार से 16 सोमवार के व्रत शुरू करते हैं। सावन माह के सभी मंगलवार व्रत देवी पार्वती के लिए किए जाते हैं। सावन माह में किए जाने वाले मंगलवार व्रत को मंगला गौरी व्रत भी कहा जाता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें