फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल में बनीं इन सात दवाओं के सैंपल फेल, जानिए पूरा मामला

Thu, 13 Dec 2018 05:00 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालागढ़ (सोलन)
विज्ञापन
1 of 6
एशिया की 35 फीसदी दवा निर्माण करने वाले हिमाचल प्रदेश के उद्योगों की दवाएं फिर से मानकों पर खरी नहीं उतरी हैं। ताजा ड्रग अलर्ट में देशभर के 27 उद्योगों के लिए गए सैंपलों में हिमाचल के 7 उद्योगों की दवाएं फेल हो गई हैं। इनमें से 6 दवाएं और एक एनेस्थेटिक इंजेक्शन शामिल है।
विज्ञापन

2 of 6
केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (सीडीएससीओ) के नवंबर माह के जारी किए गए ड्रग अलर्ट में देशभर की 27 दवाओं में से हिमाचल के 7 उद्योगों की दवाओं के सैंपल फेल हो गए हैं। इनमें दवाओं में बीबीएन की 3, पांवटा साहिब की 3 और कांगड़ा की 1 दवा कंपनी की दवाएं शामिल हैं। 
विज्ञापन

3 of 6
हिमाचल ने दवा निर्माण क्षेत्र के विश्व मानचित्र पटल पर अपना नाम कमाया है, लेकिन हर माह जारी होने वाले ड्रग अलर्ट में अब हर बार दवाएं मानकों पर खरा नहीं उतर रहीं हैं।

4 of 6
ताजा अलर्ट में समर्थ लाइफसाइंसिज इंडस्ट्रियल एरिया लोदीमाजरा बद्दी की नमबकेन हैवी (बुपीवेकाईन हाईड्रोक्लोराईड डेक्ट्रोज इंजेक्शन), रचिल फार्मा इंडस्ट्रियल एरिया संसारपुर टेरेस कांगड़ा की डरूपरा-500, अल्ट्राटेक फार्मास्यूटिकल टिप्परा बरोटीवाला की कोलडॉक्स फोरटी दवा शामिल है
विज्ञापन

5 of 6
जी लैबोरेट्रीज इंडस्ट्रियल एरिया पांवटा साहिब की एमोक्सीसिलिन ओरल सस्पेंशन, जी लैबोरेट्रीज की ही दूसरी अमोक्सीसिलिन ओरल सस्पेंशन, मेडिपोल फार्मास्यूटिकल इंडिया प्राइवेट लिमिटेड भुड्ड की मैथाइल एरगोमेटराइन और जी लैबारेट्रीज पांवटा की एमोक्सीलिन ओरल सस्पेंशन दवा शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
यह दवाएं एंटीबायोटिक, प्रसव को बढ़ाने व रक्तस्त्राव रोकने, सर्दी खांसी जुकाम बुखार, एनेस्थेटिक आदि के उपचार में प्रयोग में लाई जाती है। राज्य दवा नियंत्रक नवनीत मारवाह ने बताया कि जिन उद्योगों की दवाइयों के सैंपल फेल हुए हैं, उन्हें नोटिस जारी कर दिया गया है। फेल हुए सैंपलों के बैच मार्केट से वापस मंगवाने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें