फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HPU में खूनी झड़प, छात्रों ने डंडों-पत्थरों से फोड़ डाले एक दूसरे के सिर

Sun, 10 Jul 2016 12:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
1 of 9
एचपी यूनिवर्सिटी में माहौल फिर तनावपूर्ण हो गया है। यहां छात्र संगठनों के बीच खूनी झड़प हो गई है। समरहिल चौक पर शनिवार दोपहर बाद करीब साढ़े चार बजे एसएफआई और एबीवीपी कार्यकर्ताओं के बीच जमकर पथराव हुआ। - फोटो : अमर उजाला
एचपी यूनिवर्सिटी में माहौल फिर तनावपूर्ण हो गया है। यहां छात्र संगठनों के बीच खूनी झड़प हो गई है। समरहिल चौक पर शनिवार दोपहर बाद करीब साढ़े चार बजे एसएफआई और एबीवीपी कार्यकर्ताओं के बीच जमकर पथराव हुआ।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 9
इसमें एसएफआई के दो कार्यकर्ता घायल हो गए हैं, जिन्हें अस्पताल ले जाया गया है। वहीं एबीवीपी के दो कार्यकर्ताओं को भी चोटें आई है। जानकारी के अनुसार छात्र कार्यकर्ताओं ने समरहिल चौक पर पत्थरबाजी और डंडो व अन्य हथियारों से हमले किए। - फोटो : अमर उजाला
इसमें एसएफआई के दो कार्यकर्ता घायल हो गए हैं, जिन्हें अस्पताल ले जाया गया है। वहीं एबीवीपी के दो कार्यकर्ताओं को भी चोटें आई है। जानकारी के अनुसार छात्र कार्यकर्ताओं ने समरहिल चौक पर पत्थरबाजी और डंडो व अन्य हथियारों से हमले किए।
विज्ञापन

3 of 9
हिंसा में घायल हुआ छात्र। - फोटो : अमर उजाला
हिंसा में घायल हुआ छात्र।

4 of 9
करीब 15 से 20 मिनट तक चले इस खूनी संघर्ष को रोकने के लिए मौके पर मौजूद पुलिस कर्मी कम पड़ गए। बाद में बालुगंज थाना पुलिस सहित क्यूआरटी बुलानी पड़ी। पुलिस ने दोनों गुटों के कार्यकर्ताओं को यहां से हटाया। घटना के बाद से परिसर में माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है। - फोटो : अमर उजाला
करीब 15 से 20 मिनट तक चले इस खूनी संघर्ष को रोकने के लिए मौके पर मौजूद पुलिस कर्मी कम पड़ गए। बाद में बालुगंज थाना पुलिस सहित क्यूआरटी बुलानी पड़ी। पुलिस ने दोनों गुटों के कार्यकर्ताओं को यहां से हटाया। घटना के बाद से परिसर में माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है।
विज्ञापन

5 of 9
घटना के बाद यहां 50 से ज्यादा पुलिस जवान तैनात कर दिए गए हैं। वहीं, एबीवीवी कार्यकर्ताओं ने बालुगंज की ओर एकत्र हो कर नारेबाजी और प्रदर्शन जारी रखा। पुलिस की मौजूदगी के बावजूद यहां माहौल गंभीर बना हुआ है। - फोटो : अमर उजाला
घटना के बाद यहां 50 से ज्यादा पुलिस जवान तैनात कर दिए गए हैं। वहीं, एबीवीवी कार्यकर्ताओं ने बालुगंज की ओर एकत्र हो कर नारेबाजी और प्रदर्शन जारी रखा। पुलिस की मौजूदगी के बावजूद यहां माहौल गंभीर बना हुआ है।
विज्ञापन

6 of 9
दोनों छात्र संगठनों ने एक दूसरे पर गुंडागर्दी का माहौल बनाने और बार बार लड़ाई के लिए उकसाने के आरोप लगाए है। एबीवीपी ने पुलिस में शिकायत कर आरोपी एसएफआई कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी की मांग की है। वहीं एसएफआई की ओर से भी समरहिल चौकी में चौक पर हुई इस घटना के लिए एबीवीपी को दोषी ठहराते हुए गुंडातत्वों की गिरफ्तारी की मांग की है। - फोटो : अमर उजाला
दोनों छात्र संगठनों ने एक दूसरे पर गुंडागर्दी का माहौल बनाने और बार बार लड़ाई के लिए उकसाने के आरोप लगाए है। एबीवीपी ने पुलिस में शिकायत कर आरोपी एसएफआई कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी की मांग की है। वहीं एसएफआई की ओर से भी समरहिल चौकी में चौक पर हुई इस घटना के लिए एबीवीपी को दोषी ठहराते हुए गुंडातत्वों की गिरफ्तारी की मांग की है।
विज्ञापन

7 of 9
विवि के सुरक्षा अधिकारी डीएसपी सुरेश चौहान ने कहा कि दोनों गुटों में पत्थरबाजी और डंडों से मारपीट हुई है। इसमें दो छात्रों को सिर में चोटें आई है, जिन्हें पुलिस अस्पताल लेकर गई है। पुलिस ने दोनों पक्षों की ओर से केस दर्ज कर लिया है। - फोटो : अमर उजाला
विवि के सुरक्षा अधिकारी डीएसपी सुरेश चौहान ने कहा कि दोनों गुटों में पत्थरबाजी और डंडों से मारपीट हुई है। इसमें दो छात्रों को सिर में चोटें आई है, जिन्हें पुलिस अस्पताल लेकर गई है। पुलिस ने दोनों पक्षों की ओर से केस दर्ज कर लिया है।

8 of 9
विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. एडीएन वाजपेयी ने कहा कि परिसर में किसी तरह की अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं होगी, जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई होगी। जरूरत पड़ी तो छात्रावास और विवि तक बंद कर दिया जाएगा। - फोटो : अमर उजाला
विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. एडीएन वाजपेयी ने कहा कि परिसर में किसी तरह की अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं होगी, जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई होगी। जरूरत पड़ी तो छात्रावास और विवि तक बंद कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

9 of 9
उन्होंने कहा कि एसएफआई लगातार परिसर में अनुशासनहीनता करती आ रही है। उनके खिलाफ कानूनी तरीके से निपटेंगे। उन्होंने पहले ही पुलिस महानिदेशक से अतिरिक्त पुलिस बल तैनाती का आग्रह किया था और विवि सुरक्षा अधिकारी को भी अर्ल्ट किया था। - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने कहा कि एसएफआई लगातार परिसर में अनुशासनहीनता करती आ रही है। उनके खिलाफ कानूनी तरीके से निपटेंगे। उन्होंने पहले ही पुलिस महानिदेशक से अतिरिक्त पुलिस बल तैनाती का आग्रह किया था और विवि सुरक्षा अधिकारी को भी अर्ल्ट किया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें