सोमवार रात आग लगने से गांव में तीन घर जल कर राख हो गए थे। घटना में करीब डेढ़ करोड़ के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। नायब तहसीलदार जांगला ने मौके पर जाकर प्रभावित परिवारों को पांच पांच हजार रुपये की फौरी राहत राशि दी है। आग से मंगत राम पुत्र साधू राम, फूलपत्ती पत्नी साधू राम, सुशील पुत्र मंगत राम, अनिल पुत्र बुध राम, सरन दास पुत्र साली राम और मंजीत पुत्र सरन दास तथा पूर्ण दास पुत्र धीगू राम के परिवार बेघर हुए है। डीएसपी अनिल शर्मा ने बताया कि आग लगने का करण प्राथमिक जांच में बिजली का शार्ट सर्किट पाया गया है।