करीब 18 हजार फीट ऊंचाई पर स्थित थमसर जोत के बाद आने वाले कांगड़ा जिले के अति दुर्गम गांव बड़ा भंगाल का पैदल रास्ता एक साल बाद बहाल हो गया है। पिछली बरसात के बाद भारी भूस्खलन के चलते बड़ा गांव से बड़ा भंगाल को जाने वाला पैदल रास्ता बंद हो गया था। इससे बड़ा भंगाल देश-दुनिया से कट गया। करीब एक माह पहले दुर्गम घाटी के कुछ लोगों ने सीएम के समक्ष पैदल रास्ते को दुरुस्त करने की मांग रखी थी। इसके बाद डीसी कांगड़ा राकेश प्रजापति ने एक माह के भीतर अति दुर्गम पैदल रास्ते को खुलवा दिया।