आस्ट्रेलिया दौरे के लिए चुनी गई भारतीय वनडे टीम में हिमाचल के ऋषि धवन की एंट्री हो गई है। मंडी जिले के निवासी धवन हिमाचल के पहले क्रिकेटर हैं, जिनका चयन टीम इंडिया के लिए हुआ है। इससे पहले धवन इंडिया ए सहित आईपीएल और रणजी ट्रॉफी में प्रदर्शन कर चुके हैं।
विज्ञापन
युवराज का रिकॉर्ड तोड़ने वाले हिमाचली की टीम इंडिया में एंट्री
2 of 9
घरेलू
क्रिकेट में भारतीय टीम के खब्बू बल्लेबाज युवराज सिंह का रिकॉर्ड तोड़ने
के बाद मंडी के ऋषि धवन अचानक सुर्खियों में आए थे। धवन ने अंडर-17 में
युवराज सिंह का एक पारी में 340 रन का रिकॉर्ड तोड़ा था। हिमाचल की ओर से
आईपीएल में बोली में बिकने वाले वे पहले क्रिकेटर थे।
विज्ञापन
युवराज का रिकॉर्ड तोड़ने वाले हिमाचली की टीम इंडिया में एंट्री
3 of 9
ऋषि धवन के टीम इंडिया में चयन से मंडी शहर स्थित उनके घर में भी जश्न का माहौल है। मंडी में ऋषि के प्रशंसकों तथा दोस्तों में भी खुशी की लहर है। चयन की खुशी में ऋषि के घर पर प्रशंसकों तथा दोस्तों ने मिठाई बांट कर खुशी का इजहार किया। टीम इंडिया में चयन पर ऋषि धवन ने कहा कि आखिर उनका सपना साकार हुआ है।
युवराज का रिकॉर्ड तोड़ने वाले हिमाचली की टीम इंडिया में एंट्री
4 of 9
ऋषि धवन के चयन से उनके मंडी स्थित घर में भी जश्न का माहौल रहा। पिता आरपी धवन का कहना है कि बेटे ऋषि के टीम इंडिया में चयन से वह अपनी खुशियों को बयां नहीं कर सकते हैं। ऋषि धवन ने कड़ी मेहनत कर क्रिकेट में एक मुकाम हासिल कर उनके सपने को भी साकार किया है। उन्हें उम्मीद है कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाले वन डे मैच में भी ऋषि धवन बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन
युवराज का रिकॉर्ड तोड़ने वाले हिमाचली की टीम इंडिया में एंट्री
5 of 9
पिछले
रणजी सत्र में हिमाचल के इस क्रिकेटर ने सबसे अधिक विकेट लेने का रिकॉर्ड
अपने नाम किया था। लगातार दमदार प्रदर्शन के दम पर धवन को टीम इंडिया में
स्थान मिला है।
विज्ञापन
युवराज का रिकॉर्ड तोड़ने वाले हिमाचली की टीम इंडिया में एंट्री
6 of 9
क्रिकेटर ऋषि धवन ने दूरभाष पर अमर उजाला को बताया कि उन्हें जिस
वक्त का इंतजार था वह आ गया है। टीम इंडिया में चयन से उनका सपना साकार हुआ
है। अब टीम इंडिया के लिए बेहतरीन प्रदर्शन करना ही उनका लक्ष्य है।
विज्ञापन
युवराज का रिकॉर्ड तोड़ने वाले हिमाचली की टीम इंडिया में एंट्री
7 of 9
आईपीएल
के पहले सीजन में ऋषि धवन की प्रतिभा को किंग्स इलेवन पंजाब ने पहचाना।
टीम की मालकिन डिंपल गर्ल ने धवन को जादू की झप्पी देते हुए टीम में लिया
था। धवन आईपीएल में मुंबई इंडियन्स
में भी खेल चुके हैं। इस दौरान मुंबई इंडियन्स की टीम ने आईपीएल का खिताब
भी जीता था। टीम में सचिन, हरभजन, रोहित, पोलार्ड और जॉनसन जैसे सितारों के
साथ खेलने की उपलब्धि इनके नाम है।
युवराज का रिकॉर्ड तोड़ने वाले हिमाचली की टीम इंडिया में एंट्री
8 of 9
धवन बीसीसीआई की ओर से सबसे युवा क्रिकेटर ऑफ द ईयर भी चुने गए
हैं। धवन के चयन की सूचना मिलते ही हिमाचल के क्रिकेट प्रशंसकों में खुशी
की लहर दौड़ गई है। मंडी में धवन के घर परिजनों को बधाई देने वालों का
तांता लग गया है। मंडी क्रिकेट एसोसिएशन के महासचिव प्रवीण सेन ने इसे
हिमाचल के लिए बड़ी उपलब्धि बताते हुए क्रिकेट ऋषि धवन को बधाई दी है।
युवराज का रिकॉर्ड तोड़ने वाले हिमाचली की टीम इंडिया में एंट्री
9 of 9
वहीं एचपीसीए अध्यक्ष अनुराग ठाकुर का कहना है कि 15 वर्ष पहले जब मैं हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन का अध्यक्ष बना था, उसी वक्त मैने एक सपना संजोया था कि एक दिन हिमाचल का खिलाड़ी भी नीली जर्सी पहन कर भारतीय क्रिकेट टीम के लिए खेले। हिमाचल के क्रिकेटर ऋषि धवन का वन डे टीम में चयन होने से आज मेरा सपना पूरा हो गया है।