फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचपीयू: छात्रों ने फोड़ डाले हॉस्टल, पथराव में कई घायल, विवि ने लिया बड़ा फैसला

Sun, 21 May 2017 01:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
1 of 8
एचपी यूनिवर्सिटी में छात्रों ने ऐसा कोहराम मचाया कि हॉस्टल खंडहर बन गए। फर्नीचर ही नहीं गाड़ियां भी तोड़ी गई। तलवारें चली जिसमें कई लहुलूहान हो गए। अब तक एबीवीपी के 12 कार्यकर्ता गिरफ्तार किए जा चुके हैं।
विज्ञापन

2 of 8
हिंसा में छात्र संगठन कार्यकर्ताओं ने छात्रावास के शीशे तोड़े हैं, डायनिंग हॉल की कुर्सियों को तोड़ दिया है। बाथरूम में शेल्फ भी तोड़ दी है। कमरों में घुसकर छात्रों के मोबाइल और लैपटॉप आदि को भी नुकसान पहुंचाया है।
विज्ञापन

3 of 8
शनिवार को भी छात्रावास के दरवाजे और खिड़कियों के शीशे तोड़े गए। एक बाइक को भी क्षतिग्रस्त किया गया है। जिस समय मारपीट हुई, उस समय मैस में विद्यार्थी खाना खा रहे थे। पथराव से बचना आम छात्रों और पुलिस वालों को मुश्किल हो गया था।

4 of 8
शुक्रवार शाम को विद्यार्थियों के बीच हुई हिंसा के बाद माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है। कैंपस में पुलिस बल और क्यूआरटी तैनात है। शनिवार को फिर से कैंपस में एसएफआई और एबीवीपी कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हुई लेकिन पुलिस बल ने मामला शांत करवा दिया। 
विज्ञापन

5 of 8
सुबह दस बजे से पहले ही समरहिल चौक से लेकर मुख्य गेट तक एसएफआई के कार्यकर्ता बीती रात हुई हिंसा के विरोध में नारेबाजी करते नजर आए। एसएफआई ने कुलपति कार्यालय तक रैली निकाली। संगठन ने घटना के लिए कुलपति को जिम्मेदार ठहराया। संलिप्त पाए गए छात्रों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

6 of 8
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के टैगोर छात्रावास में शुक्रवार रात को छात्र गुटों के बीच हुई हिंसा को विवि प्रशासन ने गंभीरता से लिया है। विवि में आपात बैठक कर बड़ा निर्णय लिया गया है। फैसला लिया गया कि इस घटना में छात्रावास के शीशे, डाइनिंग हॉल, टायलेट की दीवारें और फर्नीचर आदि टूटा है। इसके लिए जिम्मेदार छात्रों का पता लगाकर प्रशासन उनसे नुकसान की भरपाई करवाएगा। छात्रों के अभिभावकों को भी बुलाया जाएगा।
विज्ञापन

7 of 8
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) की विवि इकाई ने शुक्रवार देर रात विवि छात्रावास में हुई हिंसा की घटना के लिए एसएफआई का जिम्मेदार ठहराया है। एबीवीपी की प्रांत मंत्री हेमा ठाकुर ने कहा कि एसएफआई के कुछ कार्यकर्ताओं ने नशे में धुत होकर समरहिल चौक पर एबीवीपी के नए कार्यकर्ताओं के साथ गाली गलौज किया। फिर देर शाम को एसएफआई के कार्यकर्ताओं ने हथियारों के साथ छात्रावास में हमला बोल दिया।
विज्ञापन

8 of 8
पुलिस की तैनाती के बावजूद विवि में छात्र गुटों के बीच झड़प और मारपीट की घटना हुई। साढ़े पांच बजे समरहिल चौक पर कार्यकर्ताओं ने पथराव किया और उसके बाद रेलवे स्टेशन के पास एसएफआई और एबीवीपी कार्यकर्ताओं में मारपीट हुई। घटना के समय क्यूआरटी, पुलिस बल छात्रावासों की ओर जा रहे थे, जिसका लाभ उठाकर कार्यकर्ताओं के बीच पत्थरबाजी शुरू हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर स्थिति को काबू किया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें