फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Republic Day 2019: शिमला के रिज पर पहली बार दिखा ये नजारा, हेलीकॉप्टर से हुई पुष्प वर्षा

Sun, 27 Jan 2019 06:07 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
1 of 12
शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान पर पहली बार ऐसा नजारा दिखा। रिज मैदान पर गणतंत्र दिवस के राज्य स्तरीय समारोह में एयरफोर्स के हेलीकॉप्टरों ने पुष्प वर्षा की। 
विज्ञापन

2 of 12
हेलीकॉप्टर ने करीब 25 किलो फूल परेड के दौरान बरसाए। समारोह में राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने मार्च पास्ट की सलामी ली। 
विज्ञापन

3 of 12
गणतंत्र दिवस परेड में सैनिक अर्धसैनिक बलों, पुलिस होम गार्ड फायर सर्विस के साथ ही छात्रों की कुल मिलाकर 27 टुकड़ियों ने भाग लिया। मुख्य डाकघर से देश भक्ति के गीतों की धुनों पर यह टुकड़ियां रिज मैदान पहुंचीं। 

4 of 12
परेड देखने के लिए रिज और माल रोड पर सैकड़ों की तादाद में आम लोग और पर्यटकों की भीड़ जुटी। रिज मैदान से जवानों की टुकड़ियां और अलग-अलग विभागों की झांकियां गुजरीं। 
विज्ञापन

5 of 12
गणतंत्र दिवस समारोह में विभागों, निगमों और बोर्ड की झांकियों ने प्रदेश सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को लेकर आम लोगों को जागरूक किया। 
विज्ञापन

6 of 12
सांस्कृतिक दलों ने अपने-अपने जिले के सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। समारोह में पर्यटन विभाग, भाषा एवं संस्कृति विभाग, उद्योग विभाग, वन, कृषि,  उद्यान विभाग, पशुपालन विभाग, हिम ऊर्जा, स्वास्थ्य विभाग, नगर निगम शिमला, विद्युत बोर्ड, पुलिस, शिक्षा विभाग, स्टेट फोरेंसिक साइंस विभाग, ग्रामीण विकास विभाग की झांकियां निकलीं।
विज्ञापन

7 of 12
समारोह में जिला सिरमौर, ऊना, किन्नौर, चंबा, कांगड़ा, शिमला जिला के सांस्कृतिक दलों के साथ रामपुर स्कूल के छात्रों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। वहीं एनजेडसीसी राजस्थान और पंजाब ने भी रंगारंग प्रस्तुतियां से सबका मन मोह लिया।

8 of 12
देखिए शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान पर गणतंत्र दिवस समारोह की शानदार तस्वीरें।

9 of 12
देखिए शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान पर गणतंत्र दिवस समारोह की शानदार तस्वीरें।

10 of 12
देखिए शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान पर गणतंत्र दिवस समारोह की शानदार तस्वीरें।

11 of 12
देखिए शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान पर गणतंत्र दिवस समारोह की शानदार तस्वीरें।
विज्ञापन

12 of 12
देखिए शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान पर गणतंत्र दिवस समारोह की शानदार तस्वीरें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें