ऐतिहासिक रिज मैदान पर बुधवार को नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह के दौरान होने वाली वीपीआईपी मूवमेंट को लेकर शहर के सील्ड रोड पर रिहर्सल करवाई गई। पीएम नरेंद्र मोदी के काफिले से मिलता-जुलता जेमर लगी गाड़ियों 23 वाहनों का काफिला शहर के विभिन्न रूटों पर दौड़ाया गया।
विज्ञापन
2 of 7
इनमें पीएम काफिले की तर्ज पर सबसे पहले पायलट और फिर एंडेव्योर, जैमर गाड़ियों को दौड़ाया गया। चौथे नंबर पर पीएम मोदी की रेंज रोवर जबकि इसके पीछे राजभवन व नेताओं के साथ अधिकारियों की गाड़ियां चलाई गई। काफिले में एंबुलेंस भी रही।
विज्ञापन
3 of 7
यह रिहर्सल मालरोड से होते हुए रामचंद्रा चौक होते हुए रिज मैदान तक करवाई गई। इस दौरान ट्रैफिक पुलिस के जवान काफिले की मूवमेंट को बहाल करते नजर आए। कई जगहें ऐसी भी थी जहां दूसरे संपर्क मार्ग से आने वाले ट्रैफिक को रोकना पड़ा।
4 of 7
वहीं, वीवीआईपी मूवमेंट के दौरान तंग सड़कों पर पैदल चलने वाले लोगों के बीच कैसे गाड़ियों को आगे बढ़ाना है, इसके भी दिशा निर्देश जारी किए गए हैं। मालरोड से लेकर अनाडेल, सीटीओ से मालरोड होते हुए रामचंद्रा चौक, जुब्बड़हट्टी से बालूगंज, कल्याणी हेलीपैड से शिमला रूट पर भी दिन भर वीवीआईपी मूवमेंट को लेकर रिहर्सल होती रही।
विज्ञापन
5 of 7
इस दौरान पुलिस ने सड़क किनारे अवैध पार्किंग को भी हटाया। साथ ही यह भी सुनिश्चित किया गया है कि यहां रैली के समापन तक अवैध पार्किंग न हों। इसके लिए सुरक्षा के मद्देनजर बनाए गए सेक्टर पर तैनात अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई। हालांकि पीएम किस रूट से रिज पहुंचेंगे, यह अभी तक सुरक्षा कारणों से सार्वजनिक नहीं किया गया है।
विज्ञापन
6 of 7
जुब्बड़हट्टी से लेकर शिमला कालका सड़क, बालुगंज से मुख्य बस अड्डे तक और संजौली छोटा शिमला सहित सभी सड़कों पर पुलिस जवानों की तैनाती हो गई थी। रिज और माल रोड पर भी पुलिस जवानों को एरिया विभाजित कर ड्यूटी लगाकर जवान तैनात कर दिए गए थे।
प्रतिबंधित सड़कों पर भी सुरक्षा इंतजाम पुख्ता कर दिए गए थे। पुलिस ने काफिले की रवानगी को तय की गई सभी सड़कों पर पार्क वाहनों को हटाने और गाड़ी मालिकों को आवश्यक दिशा निर्देश देने का कार्य भी किया।