लोक सेवा आयोग से मंजूरी मिलने के बाद यह पहला मौका होगा, जब हिमाचल में नर्सों की भर्तियां बैच वाइज और 10 फीसदी प्रमोशन कोटे से भरी जाएंगी। कैबिनेट ने स्वास्थ्य विभाग में 714 स्टाफ नर्सों के पदों को भरने को मंजूरी दी है। बताया जा रहा है कि इन पदों को पहले कमीशन से भरा जाना था, लेकिन सरकार ने तय किया कि इन भर्तियों को कमीशन के साथ-साथ बैचवाइज भी भरा जाए।