फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल में युवाओं को बड़ा झटका, 2500 पदों की भर्ती टली, ये है वजह

Sun, 24 Feb 2019 11:22 AM IST
ashok chauhan प्रवीण कुमार, अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
1 of 8
कर्मचारी चयन आयोग ने लाखों अभ्यर्थियों को बड़ा झटका दिया है। प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग ने करीब ढाई हजार पदों के लिए होने वाली भर्ती को दो माह के लिए टाल दिया है। बर्फबारी को इसकी कारण माना जा रहा है।
विज्ञापन

2 of 8
अब ये भर्तियां अप्रैल में होंगी। चंबा, लाहौल-स्पीति और किन्नौर समेत अन्य जनजातीय क्षेत्रों में बर्फबारी से जनजीवन अस्त-व्यस्त है। अब सर्दियां खत्म होने के बाद ही अगली प्रक्रिया शुरू होगी। आयोग मार्च के अंत के बाद ही इन ढाई हजार पदों के लिए छंटनी परीक्षाओं का शेड्यूल जारी करेगा।
विज्ञापन

3 of 8
आयोग ने 23 दिसंबर 2018 से जनवरी तक दो हजार पदों के लिए आवेदन मांगे थे। ऑनलाइन आवेदन में तकनीकी खराबी आने से दो बार आवेदन की तिथि बढ़ाई गई। 31 पोस्ट कोड में आवेदनों की छंटनी प्रक्रिया चली है।

4 of 8
इसके बाद छंटनी एवं लिखित परीक्षाओं का शेड्यूल जारी होगा। इससे पूर्व आयोग ने 5 जुलाई 2018 को 46 पोस्ट कोड और 16 सितंबर 2017 को 69 पोस्ट कोड के तहत हजारों पदों के लिए आवेदन मांगे थे। दोनों तिथियों के विभिन्न पोस्ट कोड की छंटनी परीक्षाएं अभी शेष हैं।
विज्ञापन

5 of 8
इनमें जूनियर ऑफिस असिस्टेंट (जेओए पोस्ट कोड 556) शामिल है। उधर, चयन आयोग के सचिव डॉ. जितेंद्र कंवर ने बताया कि बर्फबारी के चलते छंटनी परीक्षाएं करवाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उनकी प्राथमिकता है कि प्रदेश के सभी जिलों के अभ्यर्थियों को परीक्षा में भाग लेने का मौका मिले। 
विज्ञापन

6 of 8
आयोग ने दिसंबर में 31 पोस्ट कोड के तहत प्रारंभिक शिक्षा विभाग में टीजीटी पदों के लिए होने वाली भर्तियों की संख्या में दोगुना इजाफा कर दिया है। पूर्व में टीजीटी आर्ट्स और टीजीटी नॉन मेडिकल के 399 पदों के लिए आवेदन मांगे थे, जो बढ़कर 689 पद हो गए हैं। इसमें टीजीटी आर्ट्स के 490 पद और टीजीटी नॉन मेडिकल के 199 पद शामिल हैं।
विज्ञापन

7 of 8
आयोग ने मौसम खुलने के बाद छंटनी परीक्षाओं का शेड्यूल तैयार किया है। मार्च और अप्रैल में स्कूल और कॉलेजों में वार्षिक परीक्षाएं शुरू होंगी। साथ ही मार्च में लोकसभा चुनावों को लेकर आचार संहिता भी लगेगी। 
विज्ञापन

8 of 8
चूंकि, मोदी सरकार का कार्यकाल मई माह में खत्म हो रहा है। इसके चलते परीक्षा केंद्रों के चयन को लेकर भी दिक्कतें पेश आएंगी। बच्चों की परीक्षाएं और लोकसभा चुनावों के दौरान मतदान स्कूलों में स्थापित मतदान केंद्रों पर ही होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें