फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल में फिर भारी बारिश-बर्फबारी की चेतावनी, किन्नौर में तीन हिमखंड गिरे

Sun, 24 Feb 2019 11:22 AM IST
ashok chauhan न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
1 of 8
हिमाचल प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में रविवार को मौसम साफ रहने की उम्मीद है लेकिन सोमवार से प्रदेश में दोबारा मौसम बिगड़ेगा।
विज्ञापन

2 of 8
शनिवार को राजधानी शिमला सहित अधिकांश क्षेत्रों में मौसम साफ रहा। धूप खिलने से अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज हुई है। उधर, मनाली-नग्गर मार्ग पर चट्टानें गिरने से यातायात करीब 12 घंटे बाधित रहा। 
विज्ञापन

3 of 8
शनिवार दोपहर बारह बजे के बाद मार्ग बहाल हुआ। कुल्लू के थरमाण में भारी बारिश के चलते सड़क बह गई। आधा दर्जन गांवों का कुल्लू मुख्यालय से संपर्क कट गया है। नेशनल हाईवे चंबा-पठानकोट शनिवार को भूस्खलन के चलते चार घंटे बंद रहा।

4 of 8
दोपहर 12 बजे के बाद यातायात बहाल हो सका। चंबा के तनहोटू गांव में पहाड़ी से पत्थर गिरने से एक घर की छत और दीवार क्षतिग्रस्त हो गई। किन्नौर के टिंकू नाले के पास हिमखंड गिरने से सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। 
विज्ञापन

5 of 8
जिले के पूह खंड की लियो पंचायत के सुन्नी डोगरी के लिमनांग और आंकतांग नाले में हिमखंड आने से किसानों और बागवानों को लाखों का नुकसान हुआ है। पांच दोघरियों सहित करीब एक हजार फलदार पौधे जिनमेें सेब, बादाम, खुमानी, चूल्ली और बेमी आदि शामिल हैं, हिमखंड की जद में आकर तबाह हो गए हैं। 
विज्ञापन

6 of 8
26 फरवरी को कई क्षेत्रों में भारी बारिश और बर्फबारी होने की चेतावनी जारी हुई है। एक मार्च तक प्रदेश में मौसम खराब रहने की संभावना है।
विज्ञापन

7 of 8
न्यूनतम तापमान (डिग्री सेल्सियस में)
केलांग      - 8.0
कल्पा       - 3.6
मनाली      - 2.6
कुफरी         2.3
शिमला        4.7
धर्मशाला      5.2
विज्ञापन

8 of 8
कबायली क्षेत्र पांगी के मुर्छ गांव में बर्फ में फंसे ग्रामीणों के लिए शनिवार को सेना के दो चीता हेलीकाप्टरों से तीन क्विंटल खाद्य सामग्री गिराई गई। खाद्य सामग्री के पहुंचने से गांव के 13 परिवारों ने राहत की सांस ली है। इसके अलावा पांगी से दो मरीजों और दो अन्य लोगों को भी किलाड़ से उधमपुर तक हेलीकाप्टर से लिफ्ट किया ग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें