प्रदेश कर्मचारी आयोग हमीरपुर ने प्रारंभिक शिक्षा विभाग में भाषा अध्यापक समेत विभिन्न श्रेणियों के 226 पदों के लिए आवेदन मांगे हैं। नई भर्तियों में प्रारंभिक शिक्षा विभाग में सर्वाधिक 155 पद भरे जाएंगे।
विज्ञापन
2 of 5
आयोग ने इन सभी 16 विभिन्न पोस्ट कोड के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं। इच्छुक उम्मीदवार 04 अप्रैल 2019 को दोपहर 12 बजे से पहले कर्मचारी चयन आयोग की वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
3 of 5
सामान्य श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क 360 रुपये और आरक्षित श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए 120 रुपये शुल्क निर्धारित किया गया है। आयोग के सचिव डॉ. जितेंद्र कंवर ने बताया कि लोकमित्र केंद्र पर आवेदन के लिए आयोग ने शुल्क भी निर्धारित कर दिया है।
4 of 5
लोकमित्र केंद्र पर आवेदन रजिस्ट्रेशन के 10 रुपये, एक पोस्ट कोड के तहत आवेदन के लिए 10 रुपये, परीक्षा शुल्क जमा करवाने और प्रिंट लेने के लिए 10 रुपये कुल 30 रुपये शुल्क देना होगा।