सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हिमाचली युवाओं के लिए अच्छी खबर है। प्रदेश हाईकोर्ट समेत अन्य सत्र न्यायालयों और हिमाचल विधानसभा में खाली पड़े विभिन्न पदों पर भर्ती की जा रही है। इसके लिए आवेदन भी मांग लिए गए हैं। हाईकोर्ट की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार कुल 81 पदों पर भर्ती की जाएगी। हिमाचल विधानसभा में 18 पद भरे जाएंगे। रिपोर्ट: अशोक चौहान
विज्ञापन
हिमाचल हाईकोर्ट, विधानसभा में नौकरी का सुनहरा मौका
2 of 10
12वीं पास से लेकर स्नातक तक के युवा आवेदन कर सकते हैं। इच्छुक उम्मीदवार 17 नवंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। हाईकोर्ट की वेबसाइट से पूरी जानकारी ले सकते हैं।
विज्ञापन
हिमाचल हाईकोर्ट, विधानसभा में नौकरी का सुनहरा मौका
3 of 10
इस बार प्रदेश हाईकोर्ट ने भर्ती प्रक्रिया में कुछ बदलाव भी किए हैं। कोर्ट की वेबसाइट पर इसकी जानकारी दी गई है। आवेदन ऑनलाइन ही लिए जाएंगे। उम्मीदवार ई चालान निकालने के बाद फीस जमा कर सकते हैं। इसके अलावा डेबिट तथा क्रेडिट कार्ड के जरिये भी फीस जमा करने की सुविधा दी गई है।
हिमाचल हाईकोर्ट, विधानसभा में नौकरी का सुनहरा मौका
4 of 10
सारी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद उम्मीदवार को इसकी कंन्फर्मेशन कॉपी, ई चालान की कॉपी, पासपोर्ट साइज फोटो, एकनॉलेजमेंट कार्ड, खुद के पते वाला एक लिफाफा रजिस्ट्रार जनरल, हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट शिमला-171001 को भेजना होगा।
विज्ञापन
हिमाचल हाईकोर्ट, विधानसभा में नौकरी का सुनहरा मौका
5 of 10
क्लर्क/प्रूफ रीड क्लास-3 के 9 पद (रेग्यूलर पोस्ट)। इसके लिए योग्यता ग्रेजुएशन चाहिए। जूनियर ऑफिस असिस्टेंट के 16 पद (अनुबंध) आधा पर भरे जाएंगे। योग्यता के तौर पर आईटी/बीटेक/बीसीए/पीजीडीसीए होना चाहिए।
विज्ञापन
हिमाचल हाईकोर्ट, विधानसभा में नौकरी का सुनहरा मौका
6 of 10
वहीं प्रदेश के सत्र न्यायालयों में भी पद भरे जांएगे। इनमें क्लर्क के 22 पद भरे जाएंगे। इसके लिए योग्यता ग्रेजुएशन चाहिए। क्लर्क (अनुबंध आधार पर) पर 13 पद भरे जाएंगे। इसके लिए योग्यता ग्रेजुएशन चाहिए।
विज्ञापन
हिमाचल हाईकोर्ट, विधानसभा में नौकरी का सुनहरा मौका
7 of 10
जूनियर ऑफिस असिस्टेंट के 6 पद भरे जाएंगे। योग्यता के तौर पर आईटी/बीटेक/बीसीए/पीजीडीसीए होना चाहिए। प्रोसेस सर्वर के 15 पद भरे जाएंगे। योग्यता हके तौर पर जमा दो होना अनिवार्य है।
हिमाचल हाईकोर्ट, विधानसभा में नौकरी का सुनहरा मौका
8 of 10
ये रहेगी फीस- सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 300 रुपए रखा गया है जबकि आरक्षित वर्ग के युवाओं के लिए यह शुल्क 150 रुपए रहेगा। उम्मीदवार की आयु 18 से 45 साल के बीच होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को उपरी आयु सीमा में नियमानुसार छूट दी जाएगी।
हिमाचल हाईकोर्ट, विधानसभा में नौकरी का सुनहरा मौका
9 of 10
हिमाचल प्रदेश विधानसभा में भी 18 पदों पर भर्ती की जा रही है। इनमें क्लर्क के 11 पद शामिल हैं। इन पदों के लिए 12वीं पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। आयुसीमा 18 से 45 साल के बीच होनी चाहिए। आवेदन करने की अंतिम तारीख 21 नवंबर है जबकि दूर दराज व जनजातीय इलाकों के उम्मीदवार 5 दिसंबर तक आवेदन कर सकते हैं।
हिमाचल हाईकोर्ट, विधानसभा में नौकरी का सुनहरा मौका
10 of 10
सामान्य वर्ग के लिए आवेदन फीस 400 रुपये जबकि आरक्षित वर्ग के युवाओं के लिए 100 रुपये रहेगी। 7 चतुर्थ श्रेणी पदों पर भी भर्ती की जा रही है। इसके लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 8वीं पास है। सामान्य वर्ग के लिए 200 तथा आरक्षित वर्ग के लिए 50 रुपये फीस रखी गई है। हिमाचल प्रदेश विधानसभा की वेबसाइट से जानकारी ली जा सकती है।