फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुराने रंग में लौटे शिखर धवन, तूफानी पारी खेल टीम को दिलाई जीत

Fri, 03 Feb 2017 04:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, धर्मशाला
विज्ञापन
1 of 10
एचपीसीए स्टेडियम धर्मशाला में नॉर्थ जोन टी-20 के खेले गए पहले मैच में दिल्ली की टीम ने सलामी बल्लेबाज शिखर धवन के ताबड़तोड़ नाबाद 82 रनों की बदौलत सर्विसेज की टीम को 6 विकेट से हरा दिया। जबकि दूसरे मैच में पंजाब ने हिमाचल को 23 रनों से मात दी। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 10
सर्विसेज की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए अमित पाचरा की 56 रनों की पारी की बदौलत 7 विकेट के नुकसान पर 131 रनों का स्कोर खड़ा किया। 
विज्ञापन

3 of 10
सर्विसेज की ओर से बाकी बल्लेबाज कोई खास योगदान नहीं दे सके। 6 बल्लेबाज तो दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सके। 

4 of 10
दिल्ली के गेंदबाज वी. टोकस से 3 और मनन शर्मा ने दो विकेट हासिल किए। जवाब में दिल्ली की टीम ने सलामी स्टार बल्लेबाज शिखर धवन की 47 गेंदों में नाबाद 82 रनों की पारी की बदौलत मात्र 13.3 ओवरों में चार विकेट खोकर 134 रन बनाकर शानदार जीत दर्ज की। 
विज्ञापन

5 of 10
दिल्ली की ओर से बल्लेबाज नितेश राणा ने 22 रनों का योगदान दिया। 
विज्ञापन

6 of 10
वहीं, पंजाब की टीम ने हिमाचल के साथ खेले गए मैच में पहले बैटिंग करते हुए सलामी बल्लेबाज मनन वोहरा की 60 रनों की पारी की बदौलत निर्धारित ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर 162 रनों का स्कोर खड़ा किया। 
विज्ञापन

7 of 10
पंजाब की ओर से गुरकीरत मान ने 34 रन और रवि इंद्र सिंह ने 23 रनों का योगदान दिया। 

8 of 10
लक्ष्य का पीछा करने उतरी हिमाचल की टीम निर्धारित ओवरों में 9 विकेट खोकर 139 रन ही बना सकी। 

9 of 10
हिमाचल की ओर से सलामी बल्लेबाज एके बैंस ने 57 रन जबकि ऋषि धवन ने नाबाद 18 रन बनाए। 
विज्ञापन

10 of 10
पंजाब के कप्तान हरभजन सिंह ने 2 और बलतेज सिंह ने 3 विकेट चटकाए। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें