फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचली नृत्य देख मंच छोड़ कलाकारों के संग थिरके राहुल गांधी, तस्वीरें

Sun, 25 Dec 2016 12:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, धर्मशाला
विज्ञापन
1 of 7
राहुल गांधी को रैली में पहुंचे अभी चंद मिनट ही हुए थे कि स्टेज के सामने पहाड़ी कलाकारों को देख वे जोश से भर उठे। फिर क्या था राहुल मंच छोड़ डांस करने लगे।
विज्ञापन

2 of 7
दोपहर 12:50 मिनट पर कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी जैसे ही पुलिस ग्राउंड धर्मशाला के मंच पर पहुंचे तो उन्होंने हाथ हिलाकर पंडाल में बैठी जनता का अभिवादन किया। इसके बाद कांग्रेस नेता उन्हें मुख्य मंच पर ले गए लेकिन राहुल थोड़ी ही देर यहां बैठे और यहां एकाएक उठ गए।
विज्ञापन

3 of 7
दरअसल मंच से थोड़ी दूरी पर बने रंगमंच पर जैसे ही हिमाचली कुल्लवी नाटी शुरू हुई तो राहुल गांधी अपनी सीट से उठकर नाटी मंच की ओर चले गए। फिर क्या था, सीएम वीरभद्र सिंह सहित सुखविंद्र सुक्खू, प्रदेश प्रभारी अंबिका सोनी, आशा कुमारी, सुधीर शर्मा सहित सभी मंत्री भी राहुल के साथ हो लिए।

4 of 7
कांग्रेस के सभी नेता रंगमंच पर कलाकारों के साथ राहुल गांधी की कमर में हाथ डालकर कुल्लवी नाटी डालने लगे। राहुल को नाटी पर डांस करता देख पंडाल में पूरा जनसमूह उनका डांस देखने के लिए खड़ा हो गया।
विज्ञापन

5 of 7
करीब 5 मिनट तक राहुल गांधी ने रंगमंच पर नेताओं और कलाकारों के साथ कुल्लवी नाटी डाली। रंगमंच पर कलाकारों ने फूलों से सजी कुल्लवी टोपीनुमा सिंहासन उन्हें पहना दिया। रंगमंच से राहुल ने पंडाल में बैठे जनसमूह का अभिभावदन स्वीकर किया और वापस अपने मंच पर चले गए।
विज्ञापन

6 of 7
नाटी के दौरान पूरे पंडाल से कांग्रेस के नारे भी गूंजते रहे। रंगमंच पर फोटो और वीडियो लेने की होड़ भी लोगों में लग गई।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
राहुल की कमर में हाथ डालकर सीएम पूरा समय नाटी में लीन हो गए। रंगमंच पर हर नेता और कलाकार उनकी कमर में हाथ डालकर नाटी डालने के लिए आतुर दिखा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें