फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें: जमीन में दफन थे रघुनाथ जी, सबकी आंखें हुई नम

Sat, 24 Jan 2015 09:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू
विज्ञापन
1 of 15
आखिरकार डेढ़ महीने से चोरी हुए भगवान रघुनाथजी के मिलने के लिए दुआएं मांग रहे भक्तों की मुराद पूरी हुई। भगवान को देखकर उनकी आंखे खुशी से भीग गईं।
Trending Videos
विज्ञापन

तस्वीरें: जमीन में दफन थे रघुनाथ जी, सबकी आंखें हुई नम

2 of 15
हिमाचल प्रदेश के कुल्लू रघुनाथपुरी से चोरी हुए भगवान रघुनाथजी की मूर्तियां चोरी होने की खबर जैसे ही भक्तों को चली तो खबर आग की तरह फैल गई। कड़ाके की ठंड के बीच जिला मुख्यालय तथा इसके आसपास के लोग ब्यासमोड़ और बजौरा की ओर भाग पड़े।

विज्ञापन

तस्वीरें: जमीन में दफन थे रघुनाथ जी, सबकी आंखें हुई नम

3 of 15
यहां पहुंच कर जहां लोगों की आंखों से खुशी के आंसू टपक पड़े तो वहीं, भगवान रघुनाथ की मूर्ति मिलने के लिए दोनों हाथ जोड़ कर लोग दुआ करते रहे। जैसे ही पुलिस ने सूचना दी कि भगवान रघुनाथजी मिल गए हैं तो पूरे कुल्लू में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। लोग अपने अराध्य के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गए।

तस्वीरें: जमीन में दफन थे रघुनाथ जी, सबकी आंखें हुई नम

4 of 15
हिमाचल में मूर्तियों के मिलने की सूचना से लोगों में जश्न जैसा माहौल है। मौके पर पहुंचे राकेश शर्मा, देवी सिंह, सुनीता, जगदीश, अनिल कुमार तथा शेर सिंह ने कहा कि उन्हें जैसे ही खबर मिली, वे कामकाज छोड़ कर भारी ठंड में भी ब्यासमोड़ की ओर भाग निकले।
विज्ञापन

तस्वीरें: जमीन में दफन थे रघुनाथ जी, सबकी आंखें हुई नम

5 of 15
कुल्लू के ब्यासमोड़ और बजौरा में पुलिस टीमे मूर्तियों की तलाश के दौरान खुदाई करती हुई। दिन भर ‌की मेहनत के बाद पुलिस ने सभी मूर्तियों को बरामद कर लिया है।

विज्ञापन

तस्वीरें: जमीन में दफन थे रघुनाथ जी, सबकी आंखें हुई नम

6 of 15
चोर ने बड़े ही शातिर ढंग से मूर्तियों को जमीन के नीचे दबा रखा था। इसको तलाश करने में पुलिस को कड़ी मशक्कत झेलनी पड़ी। पहले नरसिंह, गणेश, हनुमान और शालीग्राम की म‌ूर्तियां पुलिस को मिली।

विज्ञापन

तस्वीरें: जमीन में दफन थे रघुनाथ जी, सबकी आंखें हुई नम

7 of 15
पुलिस ने ब्यास नदी के किनारे आरोपी द्वारा बताई गए संभावित स्‍थानों पर कई जगह खुदाई की। पुलिस के अनुसार आरोपी ने पकड़े जाने के डर से मूर्तियों को यहां छुपाया था।

तस्वीरें: जमीन में दफन थे रघुनाथ जी, सबकी आंखें हुई नम

8 of 15
मूर्तियां मिलने की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए। पुलिस को कार्रवाई करने के लिए पहरा तक बिठाना पड़ा।

तस्वीरें: जमीन में दफन थे रघुनाथ जी, सबकी आंखें हुई नम

9 of 15
लोग देर रात तक मौके पर डटे रहे। देर शाम जब आखिर में रघुनाथजी मिले तो पूरे प्रदेश में जश्न का माहौल था।

तस्वीरें: जमीन में दफन थे रघुनाथ जी, सबकी आंखें हुई नम

10 of 15
मूर्तियों की तलाश करती पुलिस

तस्वीरें: जमीन में दफन थे रघुनाथ जी, सबकी आंखें हुई नम

11 of 15
मूर्तियों की तलाश करती पुलिस

तस्वीरें: जमीन में दफन थे रघुनाथ जी, सबकी आंखें हुई नम

12 of 15
यहां से बरामद की गई मूर्तियां।

तस्वीरें: जमीन में दफन थे रघुनाथ जी, सबकी आंखें हुई नम

13 of 15
खुदाई में बरामद होने के बाद रघुनाथजी सहित अन्य सभी मूर्तियां। चोर इन मूर्तियों अंतर्राष्ट्रीय बाजार में करोड़ों में बेचने की फिराक में था। मगर भक्तों की आस्‍था की जीत हुई ।

तस्वीरें: जमीन में दफन थे रघुनाथ जी, सबकी आंखें हुई नम

14 of 15
हिमाचल पुलिस के रघुनाथजी की मूर्तियों को बरामद करना बड़ी सफलता है। इससे पुलिस ने प्रदेशवा‌सियों का विश्वास बनाए रखा है। एसपी कुल्लू अपनी टीम के साथ इस मौके पर काफी खुश नजर आ रहे थे।
विज्ञापन

तस्वीरें: जमीन में दफन थे रघुनाथ जी, सबकी आंखें हुई नम

15 of 15
रघुनाथजी माता सीता के साथ। फाइल फोटो

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें